Airtel का 84 दिन वाला किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन मिलेगा 2GB डेटा
एयरटेल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अगर आपके पास एयरटेल का सिम कार्ड है तो हम आपको कंपनी का एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं। आप 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ ले पाएंगे।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 7 2026, 18:22 IST
Image Credit : Airtel/Digit01 / 07
एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी के पास अलग-अलग सेगमेंट के कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। आप अपने बजट के अनुसार कोई भी प्लान चुन सकते हैं।
Image Credit : Airtel/Digit02 / 07
आपको बता दें कि एयरटेल के पास इस समय करीब 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। कंपनी ने अपने इतने बड़े यूजरबेस के लिए रिचार्ज प्लान्स को अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है।
Image Credit : Airtel/Digit03 / 07
ग्राहकों की सहूलियत के लिए एयरटेल ने लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है ताकि ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े। आइए आपको एयरटेल का तीन महीने तक चलने वाले प्लान्स की जानकारी देते हैं।
Image Credit : Airtel/Digit04 / 07
अगर आप जियो का एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ अधिक इंटरनेट डेटा मिले तो आप 1029 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Airtel/Digit05 / 07
एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस प्लान मोबाइल यूजर्स को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स कर पाएंगे।
Image Credit : Airtel/Digit06 / 07
Airtel के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा ऑफर की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 164GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Airtel/Digit07 / 07
एयरटेल अपने ग्राहकों को इस 84 दिन वाले प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। आपको इसमें 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। इसके साथ ही आपको इसमें 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।