युजवेंद्र चहल ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

Yuzvendra Chahal Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ मैच से करेगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए, इस पर चर्चा तेज है। 2024 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल ने भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। अब उनके इस प्लेइंग इलेवन से सूर्यकुमार यादव कितना इत्तेफाक रखते हैं, चलिए जानते हैं।

चहल की प्लेइंग इलेवन
01 / 07
Image Credit : BCCI

चहल की प्लेइंग इलेवन

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए, इसको लेकर युजवेंद्र चहल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पसंद की टीम बनाई है जो ऑनपेपर एकदम मजबूत नजर आ रही है और किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं। चहल की टीम बैलेंस नजर आ रही है जिसमें गेंदबाज से लेकर मिडिल ऑर्डर में भी अच्छे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया
02 / 07
Image Credit : BCCI

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया

डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी। यह पहला मौका है जब आईसीसी टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे। उनके पास टाइटल डिफेंड करने की चुनौती है और वह शानदार फॉर्म में भी लौट चुके हैं।

नई सलामी जोड़ी
03 / 07
Image Credit : BCCI

नई सलामी जोड़ी

संजू सैमसन के प्लेइंग इलेवन से बाहर जाने के बाद टीम इंडिया नई सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और यह इस वर्ल्ड कप की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी भी है।

मिडिल ऑर्डर में भी जान
04 / 07
Image Credit : BCCI

मिडिल ऑर्डर में भी जान

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बारे में सबको पता है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में भी यह टीम बाकियों की तुलना में ज्यादा बैलेंस नजर आ रही है। सूर्यकुमार यादव के अलावा शिवम दुबे, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या इस टीम की जान हैं।

जसप्रीत बुमराह के पास गेंदबाजी की कमान
05 / 07
Image Credit : BCCI

जसप्रीत बुमराह के पास गेंदबाजी की कमान

तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के पास होगी जबकि उनका साथ देंगे इस फॉर्मेट के सबसे सफल भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह। इन दोनों की जोड़ी किसी भी टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट चटका चुके अर्शदीप से टीम को इसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

स्पिन गेंदबाजी में नंबर वन गेंदबाज
06 / 07
Image Credit : BCCI

स्पिन गेंदबाजी में नंबर वन गेंदबाज

स्पिन गेंदबाजी में भी टीम सबसे ऊपर है। इस फॉर्मेट का नंबर वन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस टीम के एक्स फैक्टर हैं, जिनका साथ निभाने के लिए टीम में अक्षर पटेल होंगे। कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने वाला है।

चहल की प्लेइंग इलेवन
07 / 07
Image Credit : BCCI

चहल की प्लेइंग इलेवन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए चहल की प्लेइंग इलेवन (India Strong Playing XI in T20 World Cup)- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited