19 साल के युवराज सामरा ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया शतक, नया विश्व रिकॉर्ड

Yuvraj Samra Creates History In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में पिछली रात पथुम निसांका ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को अकेले दम पर हरा दिया। वहीं, अब कनाडा की तरफ से उसके युवा ओपनर युवराज सामरा ने इतिहास रच दिया है। सबसे दिलचस्प बात है कि युवराज ने ये कमाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ किया है। कनाडा-न्यूजीलैंड मैच (CAN vs NZ) में युवराज ने ऐसा जोरदार शतक लगाया कि टी20 विश्व कप में सबसे युवा शतकवीर होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Feb 17 2026, 12:59 IST
युवराज सामरा ने रचा इतिहासImage Credit : AP01 / 08

युवराज सामरा ने रचा इतिहास

Yuvraj Samra: कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ वो हो गया जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। कनाडा के ओपनर्स और खासतौर पर 19 वर्षीय बल्लेबाज युवराज सामरा ने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

कनाडा-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैचImage Credit : AP02 / 08

कनाडा-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का 31वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ है। इस मैच में कनाडा क्रिकेट टीम ने कीवी टीम के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

कनाडा के ओपनर्स की जबरदस्त शुरुआतImage Credit : AP03 / 08

कनाडा के ओपनर्स की जबरदस्त शुरुआत

कनाडा की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके दोनों ओपनर्स ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर दिखाया। पहली बार किसी एसोसिएट टीम के ओपनर्स ने टी20 विश्व कप इतिहास में किसी आईसीसी फुल मेम्बर टीम के खिलाफ शतकीय साझेदारी कर डाली। इन दोनो बल्लेबाजों के बीच 116 रनों की पार्टनरशिप हुई। कप्तान दिलप्रीत बाजवा तो 36 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अर्धशतक लगाकर युवराज सामरा टिके हुए थे।

युवराज सामरा ने लगा दिया शतकImage Credit : AP04 / 08

युवराज सामरा ने लगा दिया शतक

युवराज सामरा ने जहां 36 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। वहीं, उन्होंने देखते-देखते सिर्फ 58 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह से बेबस करने का काम किया।

युवराज ने कितने रन बनाए, कितने छक्के-चौके लगाएImage Credit : AP05 / 08

युवराज ने कितने रन बनाए, कितने छक्के-चौके लगाए

भारतीय मूल के इस बल्लेबाज युवराज सामरा ने सिर्फ 65 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली। वो आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 11 चौके लगाए।

सबसे युवा शतकवीर बने युवराजImage Credit : AP06 / 08

सबसे युवा शतकवीर बने युवराज

युवराज सामरा अब टी20 विश्व कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 साल 141 दिन की उम्र में ये कमाल कर दिखाया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम दर्ज था जिन्होंने 2014 विश्व कप में 22 साल 127 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।

कुछ और रिकॉर्ड भी किए अपने नामImage Credit : AP07 / 08

कुछ और रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

इसके अलावा युवराज सामरा ने टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी एसोसिएट टीम के खिलाड़ी द्वारा पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। ये एसोसिएट टीम के खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर भी है। इसके अलावा उन्होंने एसोसिएट टीम के किसी बल्लेबाज द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

कनाडा ने बनाया बड़ा स्कोरImage Credit : AP08 / 08

कनाडा ने बनाया बड़ा स्कोर

युवराज सामरा के इस यादगार शतक के दम पर कनाडा क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाते हुए 173 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया। ये कनाडा द्वारा किसी भी फुल मेम्बर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!