धोनी को लेकर पलट गए युवराज सिंह के पिता योगराज
सोशल मीडिया पर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी की तारीफ की। यह पहला मौका है जब धोनी को बात-बात पर कोसने वाले योगराज सिंह ने उनकी तारीफ की है।

योगराज सिंह ने की धोनी की तारीफ
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह और एमएस धोनी के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। उन्हें जब भी धोनी के बारे में कुछ पूछा जाता है वह उनकी अब तक आलोचना करते ही नजर आए थे। लेकिन पहली बार धारा उल्टी बहते नजर आ रही है।

धोनी को बताते थे सेल्फिश
योगराज सिंह ने हर बार एमएस धोनी की आलोचना की थी और उन्हें सबसे सेल्फिश खिलाड़ी करार दिया था। वह युवराज के करियर को लेकर भी कहते थे कि धोनी नहीं होते तो वह और भी ज्यादा हासिल कर सकते थे।

अब की तारीफ
पहली बार युवराज के पिता योगराज सिंह ने धोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी एक आदत उन्हें अच्छी लगती है। उन्होंने कहा वह पीछे से गेंदबाजों को मॉनिटर करते हैं जो बेहद अच्छी बात है।

धोनी को बताया निडर क्रिकेटर
योगराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने एम एस धोनी को सबसे निडर क्रिकेटर करार दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा जब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे तो मिचेल जॉनसन की एक गेंद उनके हेलमेट पर आकर लगी। उन्होंने अगली गेंद पर छक्का मारा। उनका यह फियरलेस अप्रोच उन्हें बेहद पसंद था।

2020 में संन्यास
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।, लेकिन फैंस उन्हें आईपीएल में देखने के लिए अब भी बेताब रहते हैं। एक बार फिर आईपीएल 2025 में वह पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे।

एक तीर से दो शिकार, शुभमन गिल के निशाने पर गावस्कर और जायसवाल का रिकॉर्ड

समुद्र के बीचों-बीच है दुनिया का सबसे खतरनाक हिंदू मंदिर, क्या सच में 600 साल से सांप करते हैं रखवाली

ITR 2 Online Filing : कौन और कैसे फाइल कर सकता है आईटीआर 2 ऑनलाइन?

Hariyali Teej Mehndi Design: तीज पर बनेंगी पिया जी के मन की रानी, देखें लेटेस्ट सुहाग की मेहंदी डिजाइन फोटो

क्या होती है इंटरवल वॉकिंग, कैसे वजन घटाने में करती है मदद, जानिए वेट लॉस के लिए क्यों हो रही पॉपुलर

बिहार के छह छोटे हवाई अड्डों को मिलेगा नया जीवन, सीमांचल से मिथिलांचल तक की बदल जाएगी तस्वीर

Baaghi 4 Teaser: क्या टाइगर श्रॉफ ने शेयर कर दिया बागी 4 का टीजर? जानें वायरल क्लिप का सच

Google ने भारतीय फैंस को कर दिया खुश, स्मार्टफोन यूजर्स के लिए शुरू की नई सर्विस

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 1.9 करोड़ के गांजा के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

क्या इजरायली गोलीबारी में मारे गए राहत सहायता का इंतजार कर रहे 73 लोग? 150 से ज्यादा घायल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited