टेस्ट, वनडे ओर टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय

All Three Format Centurion: किसी भी खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना आसान नहीं होता है। बहुत कम खिलाड़ी खुद को फॉर्मेट के साथ स्विच करते हैं और उसमें बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। उसमें से और भी कम ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो तीनों फॉर्मेट में शतक मार पाते हैं यही कारण है कि अब तक केवल 6 भारतीय ही यह कारनामा कर पाए हैं। इसमें नया नाम यशस्वी जायसवाल का जुड़ा है। आइए जानते हैं कि वे खिलाड़ी कौन-कौन हैं?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 8 2025, 18:17 IST
तीनों फॉर्मेट के शतकवीरImage Credit : BCCI01 / 07

तीनों फॉर्मेट के शतकवीर

तीनों फॉर्मेट खेलना ही किसी खिलाड़ी के लिए मुश्किल काम है, लेकिन जब तीनों फॉर्मेट में शतक की हो तो इसकी संख्या और भी कम हो जाती है। भारत की ओर से केवल 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक हैं। इस लिस्ट में नया नाम यशस्वी जायसवाल का जुड़ा है।

लिस्ट में नई एंट्रीImage Credit : BCCI02 / 07

लिस्ट में नई एंट्री

लिस्ट में नई एंट्री यशस्वी जायसवाल की हुई है। जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में इस फॉर्मेट का अपना पहला शतक जड़ा था। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने।

सुरेश रैना थे पहले बल्लेबाजImage Credit : BCCI03 / 07

सुरेश रैना थे पहले बल्लेबाज

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुरेश रैना का था। उन्होंने भारत के लिए 7 शतक लगाए थे। उन्होंने टेस्ट और टी20 में एक-एक जबकि वनडे में 5 शतक लगाए थे।

विराट कोहली Image Credit : BCCI04 / 07

विराट कोहली

विराट कोहली ने भी तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। 84 शतक लगा चुके विराट ने वनडे में 53, टेस्ट में 30 और टी20 में एक शतक लगाया है।

रोहित शर्मा Image Credit : BCCI05 / 07

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए 50 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं, जिसमें टेस्ट में 12, वनडे में 33 और टी20 में 5 शतक लगाए हैं।

शुभमन गिलImage Credit : BCCI06 / 07

शुभमन गिल

शुभमन गिल भी इस एलिट लिस्ट में शामिल हैं। गिल 19 शतक लगा चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 10, वनडे में 8 और टी20 में एक शतक लगाया है।

केएल राहुलImage Credit : BCCI07 / 07

केएल राहुल

इस लिस्ट में शामिल लकी खिलाड़ियों में केएल राहुल का भी नाम है। राहुल ने 20 शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 11, वनडे में 7 और टी20 में 2 शतक लगाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!