इंग्लैंड दौरे पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल

आईपीएल के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। टीम इंडिया के लिए यह दौरा बेहद अहम है क्योंकि टीम रोहित-विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद बदलाव के दौर से गुजर रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल को दी जा सकती है। टीम इंडिया के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल के लिए भी यह दौरा बेहद खास होने वाला है क्योंकि उनके सामने शाहिद अफरीदी का एक रिकॉर्ड है जिसे जायसवाल तोड़ने के करीब हैं।

जायसवाल के लिए खास इंग्लैंड दौरा
01 / 08

जायसवाल के लिए खास इंग्लैंड दौरा

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। रोहित और विराट की अनुपस्थिति में इस दौरे पर यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है। इंग्लैंड का यह दौरा जायसवाल के लिए खास होने वाला है क्योंकि उनके निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है।

टेस्ट में छक्कों का पचासा
02 / 08

टेस्ट में छक्कों का पचासा

यशस्वी जायसवाल इस दौरे पर छक्कों का पचासा पूरा कर सकते हैं। जायसवाल के नाम 19 टेस्ट की 36 पारी में 1,798 रन हैं जिसमें उन्होंने 39 छक्के लगाए हैं। वह छक्कों के पचासे से केवल 11 कदम दूर हैं।

11 कदम दूर हैं यशस्वी
03 / 08

11 कदम दूर हैं यशस्वी

टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाना आसान नहीं होता है, लेकिन जायसवाल ने जिस तरह से इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी की है वह काफी प्रभावित करने वाला है। वह केवल 19 मैच में 39 छक्के लगा चुके हैं और 50 छक्के से केवल 11 कदम दूर हैं।

तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड
04 / 08

तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वालों में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं। अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट की 46 पारी में अपने 50 छक्के पूरे किए थे और वह सबसे तेज 50 टेस्ट छक्के लगाने वाले बने थे।

जायसवाल के पास है 9 पारी
05 / 08

जायसवाल के पास है 9 पारी

जायसवाल को अगर शाहिद अफरीदी का यह रिकॉर्ड तोड़ना है तो उसे 50 छक्कों का आंकड़ा अगली 9 पारी में पूरा करना होगा फिलहाल वह 36 पारी में 39 छक्के लगा चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू
06 / 08

वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू

यशस्वी जायसवाल ने 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही 171 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया था।

इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल
07 / 08

इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में खूब रन बनाए हैं। भारत में खेले गए टेस्ट सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 700 रन बनाए थे।

एक ही सीरीज में दो दोहरे शतक
08 / 08

एक ही सीरीज में दो दोहरे शतक

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में जायसवाल ने एक नहीं बल्कि दो-दो दोहरे शतक लगाए थे। उन्होंने विशाखापत्तनम और राजकोट टेस्ट में यह कारनामा किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited