टूट गया वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
Vaibhav Suryavanshi Record: अंडर-19 वर्ल्ड कप के 16वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज विल मालाजुक ने अपने बल्ले से तूफानी पारी खेल दी। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने जापान के खिलाफ यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। विल ने इस पारी के दम पर भारत के यंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
टूट गया वैभव का रिकॉर्ड
इन दिनों विस्फोटक बल्लेबाजी का पर्याय बन चुके वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं बल्ले से धमाल मचाते हैं और रिकॉर्ड बुक में खुद का नाम दर्ज करवा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे यूथ वनडे में दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है। उनका यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने तोड़ दिया है।
विल मालाजुक का रिकॉर्ड
जापान के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल मालाजुक ने केवल 51 गेंद में शतक जड़ा। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक है, जबकि यूथ वनडे में अब भी वह नंबर दो पर हैं।
टूटा वैभव का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे यूथ वनडे में 52 गेंद में शतक जड़ा था। यह यूथ वनडे का दूसरा सबसे तेज शतक था। हालांकि, अब वह इस लिस्ट में नंबर 3 पर खिसक गए हैं।
वैभव ने खेली थी 133 रन की पारी
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 78 गेंद में 133 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
वैभव के पास है मौका
विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। भारतीय अंडर-19 टीम 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबले में वैभव के पास मालाजुक को पीछे छोड़ने का मौका है।
अर्धशतक लगा चुके हैं वैभव
अंडर-19 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और अंडर-19 में सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
वैभव के नाम हैं ये रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के नाम इससे पहले आईपीएल में, विजय हजारे में और टी20 में यंगेस्ट सेंचुरियन का रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में 35 गेंद, विजय हजारे में 36 गेंद में शतक जड़ा था।
स्मार्टफोन खो जाए तो घबराएं नहीं, इस ट्रिक से एक सेकंड में पता चल जाएगी लोकेशन
भारत का वो अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां ट्रेन आते ही छा जाता है गहरा अंधेरा!
9 चौके 7 छक्के... पाक कप्तान फातिमा सना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Pakistan Basant Festival 2026: 19 साल बाद पतंगों से गुलजार हुआ पाकिस्तान का आसामन, लोगों ने यूं मनाया जश्न-ए-बसंत
नाश्ते में क्या खाते हैं सोनू सूद, 52 की उम्र में फौलाद शरीर के लिए ऐसा है फूड मेन्यू
The 50 से निक्की तंबोली को देखना पड़ा बाहर का रास्ता, फिर चूर हुआ रियलिटी शो जीतने का सपना
Viral Video: टीचर ने क्लासरूम में नाच-गाकर बच्चों को सिखाई गिनती, मजेदार पढ़ाने का तरीका इंटरनेट पर वायरल
कल क्या है 12 फरवरी 2026, कल वेलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, कल हग डे है क्या
लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त जारी, चेक करें आपके खाते में आया या नहीं
Live Updates: भारत-US ट्रेड डील पर राहुल का सरकार पर गंभीर आरोप, बोले-आपने अमेरिका के हाथों देश को बेचा
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited