IPL में वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन हैं WPL की सबसे युवा खिलाड़ी दीया यादव
Deeya Yadav Kaun Hain: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच विमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने इस मुकाबले को हमेशा के लिए खास बना दिया। दरअसल इस मुकाबले में दिल्ली की ओर से एक ऐसे खिलाड़ी ने डेब्यू किया जो कैप लेते ही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गईं। गुड़गांव, हरियाणा की दीया यादव ने मुंबई इंडियंस के जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस लीग की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्हें मिनू मणी की जगह खेलने का मौका मिला, चलिए जानते हैं कौन हैं दीया यादव और उनकी उम्र कितनी है?
दीया ने रचा इतिहास
नंगलवार को मुंबई इंडियंय और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में गुड़गांव, हरियाणा की दीया यादव को डेब्यू करने का मौका मिला। डेब्यू कैप लेते ही दीया विमेंस प्रीमियर लीग के रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गईं। उन्होंने सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर विमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू किया।
वैभव हैं आईपीएल के सबसे युवा
आईपीएल की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी इस लीग के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2025 में राजस्थान की ओर से 14 साल और 23 दिन की उम्र में किया था।
मुंबई-दिल्ली में मिला WPL का सबसे युवा
मंगलवार को बीसीए स्टेडियम वड़ोदरा में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में दिल्ली की ओर से सबसे युवा खिलाड़ी ने अपना डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था और इस मुकाबले में दिल्ली ने दीया यादव का डेब्यू कराया।
WPL की सबसे युवा
दीया यादव ने 16 साल और 103 दिन की उम्र में विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेब्यू किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2025 में 16 साल और 213 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था।
कौन हैं दीया यादव
गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली दीया एक दाएं हाथ की बैटर हैं जो टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हरियाणा के लिए घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बल्ले से सुर्खियां बटोरी थी। इस टूर्नामेंट में दीया ने 8 मैच में 128 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए थे।
जोनल टी20 में भी धमाल
दीया यादव ने सीनियर इंटर जोनल टी20 टूर्नामेंट में भी बल्ले से धमाल मचाया। शेफाली वर्मा को अपना आदर्श मानने वाली दीया ने इस टूर्नामेंट में 6 मैच में ताबड़तोड़ 151 रन बनाए।
दिल्ली ने ऑक्शन में खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट की नजर दीया यादव की बल्लेबाजी पर थी। ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा और 20 जनवरी को उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला।
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास
बैड डे बन सकता है 12 फरवरी का दिन, खास सावधानी बरतें ये 5 राशियां
खुलने वाला है भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर, एक सांस में पार कर जाएंगे पूरा शहर
Hug Day: क्या गले लगाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी? जानें क्या कहता है हग थेरेपी का विज्ञान
IND vs NAM, T20 World Cup 2026 Match Preview: भारत और नामीबिया के बीच भिड़ंत, अभिषेक की जगह सैमसन को मिल सकता है मौका
आज का प्लैटिनम का रेट (12 February 2026): आज सुबह क्या है कीमत, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
उत्तर प्रदेश का मौसम (12 Feb 2026) UP Weather Today: गर्मी और सर्दी के बीच फंसे मौसम में लौटेगी बारिश, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी का अलर्ट
चांदी का भाव आज का 12 फरवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited