Tallest Cricketer In IPL 2026: आईपीएल 2026 में दुनिया भर के तमाम खिलाड़ी टूर्नामेंट की 10 टीमों का हिस्सा हैं। भारत में आयोजित होने वाली दुनिया की इस सबसे महंगी टी20 क्रिकेट लीग में कुछ क्रिकेटर ऐसे हैं जो दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। कौन हैं ये खिलाड़ी और क्या है इनका कद।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेल रहे सभी खिलाड़ियों में सबसे लंबे कद के खिलाड़ी एक नहीं, बल्कि तीन हैं। दरअसल, इन तीनों खिलाड़ियों का कद एक जैसा ही है। इनकी हाइट है 6 फीट 8 इंच से 6 फीट 9 इंच के बीच है।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मारको यानसेन दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटरों में गिने जाते है, उनका कद 6 फीट 9 इंच है। वो आईपीएल में खेलने वाले सबसे लंबे खिलाड़ियों में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दबदबा है।
मारको यानसेन ने अब तक टी20 क्रिकेट में 143 मैच खेलते हुए 162 विकेट लिए हैं 1171 रन भी बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो 21 टेस्ट मैचों में 89 विकेट, वनडे में 49 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 33 विकेट हासिल कर चुके हैं।
आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे लंबे क्रिकेटर हैं मारको यानसेन के जुड़वा भाई डुआन जानसेन। जहां मारको यानसेन पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं, वहीं उनका भाई डुआन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। डुआन यानसेन की हाइट 6 फीट 8 इंच है। वो अपने भाई से सिर्फ एक इंच छोटे हैं।
सिर्फ यानसेन बंधु ही नहीं हैं जो अपनी हाइट के लिए आईपीएल 2026 में सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में शामिल किए गए जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी भी दक्षिण अफ्रीका के जुड़वा भाईयों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने अब तक आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2 मैच खेले हैं और इन दो मैचों में वो 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने एक ही पारी में 41 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। हालांकि उनकी टीम केकेआर इस समय खराब दौर से गुजर रही है। केकेआर अब तक आईपीएल 2026 के अपने 5 मैचों में 4 मैच हार चुकी है और एक मैच बेनतीजा रहा था।
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की हाइट भी 6 फीट 8 इंच है। वो डुआन यानसेन के बराबर हैं और मारको यानसेन से सिर्फ एक इंच छोटे हैं। मुजरबानी जिम्बाब्वे क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे क्रिकेटर हैं।