IPL में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे हैं, टॉप 5 में कितने भारतीय
Most Sixes In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन को लेकर हलचल अभी से तेज हो चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण है 15 नवंबर की तारीख जब सभी टीमें आईपीएल 2026 के लिए अपने खिलाड़ियों की रिटेनशन और रिलीज लिस्ट (Retention And Released Players For IPL 2026) जारी करेंगी। इससे IPL 2026 की नीलामी (IPL 2026 Auction) के लिए माहौल तैयार हो जाएगा जो दिसंबर में आयोजित होनी है। इसी बीच फैंस के लिए आईपीएल टूर्नामेंट को लेकर सवालों की खोज फिर शुरू हो चुकी है। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes) किस बल्लेबाज ने मारे हैं।
आईपीएल के सिक्सर किंग
आईपीएल एकमात्र ऐसी लीग है जहां दुनिया भर के क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिलता है और हर खिलाड़ी इस लीग में खेलने को उत्सुक रहता है। इससे ना सिर्फ बंपर कमाई होती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी चयन प्रभावित होता है। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का बोलबाला हमेशा से रहा है और जो छक्के लगाने में उस्ताद हैं, उनकी हमेशा से अलग पहचान रही है।
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
आईपीएल एक टी20 लीग है और टी20 क्रिकेट में छक्कों से ही रनों की रफ्तार तेज करने का चलन रहा है। आइए जानते हैं कि आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पांच बैटर कौन रहे हैं।
टॉप पर क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के महान पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम बरकरार रखा हुआ है। उन्होंने 141 पारियों में 4965 आईपीएल रन बनाए जिस दौरान उनके बल्ले से 357 छक्के निकले।
रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर
इस टॉप 5 लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं भारतीय क्रिकेट के हिटमैन व मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। इस शानदार भारतीय ओपनर ने 267 आईपीएल पारियों में अब तक 302 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7046 रन निकले हैं।
तीसरे नंबर पर किंग कोहली
आईपीएल इतिहास में बेशक विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 8661 रन बनाए हैं लेकिन छक्के लगाने के मामले में वो तीसरे पायदान पर हैं। विराट कोहली ने आईपीएल की 259 पारियों में अब तक 291 छक्के लगाए हैं।
धोनी चौथे नंबर पायदान पर
इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल 2008 से आईपीएल 2025 के बीच 242 पारियों में 264 छक्के लगा चुके हैं। धोनी ने आईपीएल में 5439 रन बनाए हैं। वो टूर्नामेंट के सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं।
पांचवें नंबर पर एबी डिविलियर्स
इस सिक्सर किंग लिस्ट में दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स जो भी क्रिस गेल की तरह अब संन्यास ले चुके हैं। एबी ने आईपीएल करियर की 170 पारियों में 251 छक्के लगाए। उन्होने अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर में 5162 रन बनाए।
सिर्फ भारतीय हैं सक्रिय
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इन टॉप 5 बल्लेबाजों में सिर्फ भारतीय बल्लेबाज ही हैं जो आज भी सक्रिय हैं और आईपीएल 2026 के लिए तैयार हैं। जबकि दो विदेशी खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स रिटायर हो चुके हैं।
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों वाली टीम कौन सी है
Akshaye Khanna के करियर पर काला धब्बा छोड़ गई ये 5 फ्लॉप फिल्में, आज तक एक्टर की आंखों से बहते हैं अफसोस के आंसू
भारत में कितने पोस्ट ऑफिस? बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, शुरू किया नया सुधार अभियान
दिमाग तो जन्मजात था हमारे पास, फिर भी बचपन की कई सारी चीजें हमें क्यों नहीं याद रहतीं? जानें क्या है माजरा
बीच पर धमाकेदार न्यू ईयर पार्टी, इन खूबसूरत जगहों पर समुद्र किनारे मिलेगा अल्टीमेट फन
अगर देख लीं हिना खान की ये 7 फिल्में, तो दूर हो जाएगी परेशानी
'मैं किसी चीज से प्यार करती हूं तो..' शादी रद्द होने के बाद सार्वजनिक मंच से स्मृति मंधाना ने कही दिल की बात
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में लगी भीषण आग, इलाके में उठा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड मौजूद
Goa Nightclub Tragedy: 11:45 पर आग और 1:17 पर थाईलैंड की टिकट! क्या पहले से तय था लूथरा ब्रदर्स के भागने का प्लान?
UP के फेमस पूर्व IPS गिरफ्तार, जालसाजी में खा सकते हैं जेल की हवा; बोले-जा सकती है जान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited