IPL से कितनी टीमें हुई बाहर, गुजरात ने छुआ 16 का जादुई आंकड़ा

Which Teams Are Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 अब उस मोड़ पर जा पहुंचा है जहां टीमों की हर एक हार या जीत उनकी आगे की किस्मत का फैसला कर सकती है। पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 54वें मुकाबले के बाद प्लेऑफ की तस्वीर दिलचस्प हुई। वहीं, अब गुजरात और हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच हुए मैच में गुजरात की जीत ने नया पेंच फंसा दिया है। अब आखिर कौन सी टीमें 2026 इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गई हैं और किन टीमों पर खतरा मंडराने लगा है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 13 2026, 07:45 IST
आईपीएल 2026 से कौन-कौन हुआ बाहर01 / 09

आईपीएल 2026 से कौन-कौन हुआ बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब प्लेऑफ में पहुंचनी के रेस दिलचस्प हो गई है। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद कौन-कौन सी टीमें आईपीएल 2026 से बाहर हो गई हैं और अब अगला नंबर किसका है, आगे सब कुछ जानिए।

गुजरात टाइटंस ने छुआ जादुई आंकड़ा02 / 09

गुजरात टाइटंस ने छुआ जादुई आंकड़ा

गुजरात टाइटंस ने अहम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। अब गुजरात 16 अंकों का वो जादुई आंकड़ा छूने में सफल हो गई है जिसे आईपीएल प्लेऑफ में जाने का सबसे सही नंबर माना जाता है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है और उसकी उम्मीदें अभी भी जारी हैं, हालांकि उसके सिर्फ दो मैच बाकी हैं और उसको अगर प्लेऑफ में जगह पक्की करनी है तो अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे क्योंकि बाकी टीमें भी आंकड़ों में आगे कड़ी टक्कर देने वाली हैं।

आरसीबी की मुंबई पर रोमांचक जीतImage Credit : BCCI/IPL03 / 09

आरसीबी की मुंबई पर रोमांचक जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के एक बड़े और अहम मुकाबले में रायपुर के मैदान पर रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में मुंबई ने बेंगलुरू को 167 रनों का लक्ष्य दिया था, मैच अंतिम ओवर तक गया जहां आरसीबी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। राज अंगद बावा के इस आखिरी ओवर में वाइड और नो-बॉल की वजह से स्थिति इतनी रोमांचक बनी कि नतीजा अंतिम गेंद पर निकला जहां आरसीबी को 2 रन चाहिए थे और उन्होंने वो लक्ष्य हासिल भी कर लिया।

क्या मुंबई इंडियंस आईपीएल से बाहर हो गईImage Credit : BCCI/IPL04 / 09

क्या मुंबई इंडियंस आईपीएल से बाहर हो गई

बेंगलुरू के खिलाफ 3 विकेट से मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं और वे 6 अंकों के साथ नौवें नंबर पर हैं। उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब खत्म हो चुकी हैं।

एक दिन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई दो टीमेंImage Credit : BCCI/IPL05 / 09

एक दिन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई दो टीमें

रविवार को हुए दो मुकाबलों में दो बड़े नतीजे निकले। जहां शाम को खेले गए मैच में बेंगलुरू ने मुंबई को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जाने से रोक दिया। वहीं, उससे पहले दोपहर में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर उनकी उम्मीदें भी समाप्त कर दीं। लखनऊ भी 11 मैचों में सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें यानी आखिरी स्थान पर हैं। इस तरह से एक ही दिन में लखनऊ और मुंबई, दोनों आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

अब आईपीएल से कौन बाहर हो सकता हैImage Credit : BCCI/IPL06 / 09

अब आईपीएल से कौन बाहर हो सकता है

अब आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर जो टीम है, वो है दिल्ली कैपिटल्स। हालांकि उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

कप्तान पहले ही मान चुका हार, दिल्ली के कितने अंकImage Credit : BCCI/IPL07 / 09

कप्तान पहले ही मान चुका हार, दिल्ली के कितने अंक

पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में मिली जीत के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की कुछ फीसदी बाकी हैं। अब तक 12 मैचों में 5 जीत ही दर्ज कर चुकी दिल्ली 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

क्या पंजाब प्लेऑफ में पहुंच पाएगीImage Credit : BCCI/IPL08 / 09

क्या पंजाब प्लेऑफ में पहुंच पाएगी

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन करती आई और लगातार कई हफ्तों तक अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही। लेकिन पिछले चार मैचों में उसको तीन हार मिलीं जिससे समीकरण ऐसे बिगड़े कि अब वे 11 मैचों में 6 जीत के बाद 13 अंक लेकर चौथे नंबर पर हैं। अगर पंजाब ने गुरुवार को मुंबई को हराया तो उसके 15 अंक हो जाएंगे और वो एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंचने के बहुत करीब पहुंच जाएगी। फिलहाल सिर्फ एक टीम गुजरात टाइटंस ने 16 अंकों का जादुई आंकड़ा छू लिया है और वो प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन सकती है।

केकेआर का क्या है हाल, किन टीमों में है कड़ी टक्करImage Credit : BCCI/IPL09 / 09

केकेआर का क्या है हाल, किन टीमों में है कड़ी टक्कर

कोलकाता नाइट राइडर्स पर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि उनके 10 मैचों में सिर्फ 4 जीत के बाद अभी 9 अंक हैं। वे इस समय सातवें नंबर पर हैं। उनकी हर अगली हार उनको प्लेऑफ की दौड़ से बाहर करने की तरफ अगला कदम होगा। वहीं, जिन दो टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है, वो हैं चेन्नई सुपर किंग्स (पांचवें नंबर पर) और राजस्थान रॉयल्स (छठे नंबर पर)। इन दोनों ही टीमों के 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के बाद 12-12 अंक हैं और नेट रन रेट भी करीबी है। ऐसे में टॉप 4 टीमों में किसी टीम को कोई बाहर कर सकता है, तो वो पक्का इन दोनों टीमों में से एक होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!