ना गेल ना कोहली, किस खिलाड़ी ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे लंबा छक्का

IPL Ka Sabse Lamba Six: IPL के 19वें सीजन में जमकर चौके-छ्क्के लग रहे हैं। IPL के हर मैच में जमकर छक्के-चौकों की बरसात हो रही है। यहां कब कौन सा प्लेयर कितने लंबे छक्के लगा दे, कोई कोई भरोसा नहीं है। क्रिकेट फैंस भी मैदान पर लंबे-लंबे छक्के देखने के लिए आते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आईपीएल के इतिहास में किस खिलाड़ी ने सबसे लंबा छक्का लगाया है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 7 2026, 15:52 IST
विराट कोहली ने नहीं लगाया सबसे लंबा छक्काImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

विराट कोहली ने नहीं लगाया सबसे लंबा छक्का

विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 813 चौके लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 306 छक्के भी जड़े हैं, लेकिन वह सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

जडेजा ने जड़ा था IPL 2025 का सबसे लंबा छक्काImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

जडेजा ने जड़ा था IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का

सबसे पहले हम आपको IPL के पिछले सीजन के सबसे लंबे छक्के के बारे में बताते हैं। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने 109 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इतना लंबा छक्का लगाया था।

छठवें नंबर पर बेन कटिंग का नामImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

छठवें नंबर पर बेन कटिंग का नाम

IPL के इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारने की लिस्ट में छठे नंबर पर बेन कटिंग का नाम शामिल है। IPL 2016 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उन्होंने शेन वॉटसन की गेंद पर यह छक्का जड़ा था।

पांचवे नंबर पर क्रिस गेल का नामImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

पांचवे नंबर पर क्रिस गेल का नाम

IPL के इतिहास में पांचवा सबसे लंबा छक्का कैरेबियन धुरंधर क्रिस गेल ने मारा है। उन्होंने साल 2013 के आईपीएल सीजन में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ खेलते हुए 119 मीटर लंबा छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया था।

चौथे नंबर पर रॉबिन उथप्पा का नामImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

चौथे नंबर पर रॉबिन उथप्पा का नाम

IPL के इतिहास में चौथा सबसे लंबा छक्का रॉबिन उथप्पा ने लगाया है। उन्होंने सालस 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 120 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उथप्पा ने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर यह बड़ा छक्का मारा था।

गिलक्रिस्ट ने मारा 122 मीटर लंबा छक्काImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

गिलक्रिस्ट ने मारा 122 मीटर लंबा छक्का

आईपीएल के इतिहास में तीसरा सबसे लंबा छक्का ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने लगाया है। साल 2011 के सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यह छक्का मारा था।

दूसरे नंबर पर एक बॉलर का नामImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

दूसरे नंबर पर एक बॉलर का नाम

IPL में दूसरा सबसे लंबा छक्का किसी बल्लेबाज ने नहीं बल्कि एक गेंदबाज ने लगाया है। भारत के पूर्व मीडियम पेसर प्रवीण कुमार ने साल 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 124 मीटर का विशाल छक्का जड़ा था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह छक्का जड़ा था। प्रवीण कुमार ने इतना लंबा छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया था।

सबसे लंबा छक्का 125 मीटरImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

सबसे लंबा छक्का 125 मीटर

IPL के इतिहास का सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के नाम है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन में ही इतिहास का सबसे लंबा छक्का लगा दिया था।IPL 2008 में मोर्कल ने 125 मीटर लंबा छक्का जड़कर दिग्गजों को हैरान कर दिया था। वह तब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेलते हुए प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का मारा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!