टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर आईपीएल जैसी टी20 लीग तक, दुनिया में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। हम यहां बात करेंगे इसकी टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो तमाम बार जीरो पर आउट होते रहे हैं लेकिन चुनिंदा ही ऐसे हैं जिन्होंने शानदार बल्लेबाज होने के बावजूद टॉप 5 लिस्ट में पहुंच गए हैं। आइए जान लेते हैं उनके नाम और आंकड़े।
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज रिली रूसो। साल 2008 से अब तक टी20 क्रिकेट में सक्रिय ये बल्लेबाज अपने टी20 करियर में 36 बार शून्य पर शून्य पर आउट हो चुका है।
ऑस्ट्रेलिया को कई विश्व कप और चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। मैक्सवेल ने अपने टी20 करियर में 10,986 रन बनाए हैं लेकिन साथ ही वो 37 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।
इंग्लैंड के जोरदार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में 7 शतक, 92 अर्धशतक और 14,449 रन दर्ज हैं, वो इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। हेल्स अपने टी20 करियर में 46 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।
इस सूची में दूसरे नंबर पर है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार राशिद खान। साल 2015 में अपने टी20 करियर का आगाज करने वाले राशिद खान अब तक टी20 क्रिकेट में 49 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। वो इस समय आईपीएल में गुजरात टाइटंस के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व सबसे सफल स्पिनरों में शुमार वेस्टइंडीज के सुनील नरेन पिछले कुछ सालों में एक बेहतरीन ऑलराउंडर बन चुके हैं, लेकिन वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। वो अब तक अपने टी20 करियर में 52 बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा बार टी20 क्रिकेट में जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं महान ओपनर रोहित शर्मा। अब तक रोहित शर्मा अपने टी20 करियर में 31 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।