IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की 3 ताकत और 3 कमजोरियां
Strength And Weakness Of MI In IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले साल के बेहद खराब प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से इस बार जोश के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी। इसके लिए उनकी फ्रेंचाइजी ने नीलामी में कई खिलाड़ी खरीदकर टीम को पहले से मजबूत बनाने का प्रयास किया है। फिर भी हर टीम में कोई ना कोई ताकत और कमियां तो होती ही हैं, आखिर इस बार क्या है मुंबई इंडियंस की 3 ताकत और तीन कमजोरियां, यहां जान लेते हैं।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL मेगा ऑक्शन में 44.80 करोड़ रुपये खर्च किए और उससे पहले 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। अब उनके पास 23 खिलाड़ी हैं जिसमें 15 भारतीय और 8 विदेशी धुरंधरों के नाम शामिल हैं। अब आपको बताते हैं इस बार मुंबई इंडियंस की 3 ताकत और 3 कमजोरियां क्या हैं।

मुंबई की पहली ताकत
मुंबई इंडियंस की इस बार सबसे बड़ी ताकत होगी उनकी ओपनिंग जोड़ी जो दुनिया के किसी भी गेंदबाज को डराने के काफी होगी। रोहित शर्मा अगर लय में आ गए तो उनके साथ नया नाम ओपनर के रूप में होगा दक्षिण अफ्रीकी विकेटीकीपर बल्लेबाज रेयान रिकलटन का, जो इस समय विश्व स्तरीय फॉर्म में हैं।

दूसरी ताकत
टीम का शानदार बैटिंग ऑर्डर इस बार उनकी दूसरी बड़ी ताकत होगी। ओपनर्स के अलावा मिडिल ऑर्डर में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, इन फॉर्म तिलक वर्मा, न्यूजीलैंड के धुआंधार बैटर बेवन जेकब्स, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स और नमन धीर जैसे धुरंधर विरोधी टीम को परेशान करने सक्षम हैं।

MI की तीसरी बड़ी ताकत
मुंबई इंडियंस की तीसरी और बड़ी ताकत है उनका गेंदबाजी आक्रमण। जहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए ट्रेंट बोल्ट भी टीम में आ गए हैं। वहीं अनुभवी भारतीय पेसर दीपक चाहर और दक्षिण अफ्रीका के लिजाड विलियम्स में रफ्तार भरेंगे। स्पिनर्स में भी अल्लाह गजनफर और कर्ण शर्मा के साथ-साथ विश्व स्तरीय कीवी स्पिनर मिशेल सैंटनर मौजूद होंगे।

सबसे बड़ी कमजोरी
मुंबई की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी पहली ताकत से जुड़ी है। टीम के पूर्व कप्तान व सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा लंबे समय से लय से बाहर हैं। ऐसे में अगर उनका खराब फॉर्म जारी रहता है तो विरोधी टीमें मुंबई पर हावी हो जाएंगी।

दूसरी कमजोरी
टीम की दूसरी कमजोरी वही है जो भारतीय क्रिकेट टीम की कमजोरी भी देखी गई है। पूरी टीम अधिकतर जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर ज्यादा निर्भर नजर आती है। जिस दिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, उस दिन पूरी टीम की रणनीति बिखरी हुई नजर आएगी।

मुंबई की तीसरी कमजोरी
मुंबई इंडियंस की तीसरी कमजोरी है उनका कप्तान। हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में कप्तानी के बोझ के बिना शानदार खेल रहे हैं, लेकिन कप्तानी में वो अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते ये देख लिया गया है। फ्रेंचाइजी के सामने भारत का टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं, ऐसे में पांड्या की जगह उनको जिम्मेदारी सौंपकर सही निर्णय जल्द करना चाहिए।

आखिर बरेली में ऐसा क्या है खास, जो दौड़े चले जा रहे हैं नए-नवेले जोड़े, नहीं रोक पाओगे खुदको

शादी की डर से घर छोड़ भागी और 7 साल बाद अफसर बनकर लौटी, जानें कौन हैं संजू रानी

हाथ और पैरों में दिखते हैं डायबिटीज के ये साइलेंट लक्षण, नजरअंदाज किया तो 300 पार पहुंचेगा ब्लड शुगर

Hina Khan ने ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में लहराया हुस्न का परचम, खूबसूरती देख चौंधिया गईं फैंस की आंखें

बहू प्रियंका से ज्यादा जवान लगती हैं सासू मां डेनिस, निक की मम्मी के आगे सारी संतूर मॉम फेल, देसी अदाएं देख कहेंगे उफ्फ

RBI ने की रेपो रेट में कटौती, कम हुआ EMI, जानिए गवर्नर संजय मल्होत्रा की घोषणा की बड़ी बातें

YRKKH Spoiler 7 February: अभिरा के चरित्र पर उंगली उठाएगा अरमान, पोद्दार परिवार में फिर बजेगी शादी की शहनाई

RPSC Result 2023 OUT: घोषित हुए असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल परीक्षा के रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगे अखिलेश के 'विशेष' पोस्टर, 2032 के अर्धकुम्भ के लिए तैयारी

Badass Ravi Kumar Twitter Review: 'एनिमल'-'पुष्पा 2' का बाप निकली हिमेश रेशमिया की फिल्म, लोगों ने बताया 'मास्टरपीस'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited