वेस्टइंडीज ने बनाया छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2026 में शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। दो बार की टी20 चैंपियन टीम एकबार फिर अपने पुराने और आतिशी अंदाज में नजर आ रही है। कैरेबियाई टीम ने बुधवार को इंग्लैंड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 30 रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत विश्व कप में दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन पर 19 ओवर में ढेर हो गई और वेस्टइंडीज ने 30 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में विंडीज की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर हासिल कर ली है।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Feb 12 2026, 06:45 IST
विंडीज ने की छक्कों की बारिश01 / 07

विंडीज ने की छक्कों की बारिश

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने चौकों छक्कों की बारिश कर दी। 196 के स्कोर में 13 चौके और 13 छक्के शामिल थे। 196 रन में से 130 रन कैरेबियाई खिलाड़ियों ने चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।​

रदरफोर्ड ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के02 / 07

रदरफोर्ड ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 7 छक्के शेरफेन रदरफोर्ड ने जड़े। उनके अलावा जेसन होल्डर के बल्ले से 4 और शेमरॉन हेटमायर के बल्ले से 2 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ निकले।​

पूरा किया 400 छक्कों का आंकड़ा03 / 07

पूरा किया 400 छक्कों का आंकड़ा

​वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट में 400 छक्कों के आंकड़े को पार करने वाली पहली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज की टीम के खाते में अबकुल 402 छक्के दर्ज हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से विंडीज के खाते में 389 छक्के दर्ज थे जो 13 और छक्कों के साथ 402 हो गए हैं।​

छक्कों की रेस में दूसरे स्थान पर है टीम इंडिया04 / 07

छक्कों की रेस में दूसरे स्थान पर है टीम इंडिया

​पिछले टी20 विश्व कप के बाद टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में वेस्टइंडीज के बाद दूसरे स्थान पर भारत है। भारतीय टीम ने इस अंतराल में 374 छक्के जड़े हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर 316 छक्कों के साथ पाकिस्तान है।​

टी20 विश्व कप 2026 में सिलसिला है जारी05 / 07

टी20 विश्व कप 2026 में सिलसिला है जारी

टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज की टीम छक्के जड़ने के मामले में पहले पायदान पर है। कैरेबियाई खिलाड़ियों ने दो मैच में कुल 24 छक्के जड़े हैं​

अंक तालिका में टॉप पर है विंडीज06 / 07

अंक तालिका में टॉप पर है विंडीज

​वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप सी में दो मैच में दो जीत के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के खाते में दो मैच में चार अंक हैं और नेट रन रेट 1.625 का है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ विंडीज सुपर एट राउंड में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार बन गई है।

10 साल बाद इंग्लैंड को दी विश्व कप में मात07 / 07

10 साल बाद इंग्लैंड को दी विश्व कप में मात

वेस्टइंडीज की टीम साल 2016 के टी20 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में पटखनी देने में सफल हुई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!