टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

Most Run In T20 World Cup: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस बार यह भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। भारत 2016 के बाद दूसरी बार इसकी मेजबानी कर रहा है। यह पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा जिसमें विराट और रोहित नहीं खेलेंगे। इसके बावजूद टीम इंडिया ने जिस तरह की क्रिकेट खेली है वह इसे जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप थ्री बल्लेबाज अब ये फॉर्मेट नहीं खेलते हैं, चलिए जानते हैं कौन है टी20 वर्ल्ड कप का रन मशीन?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 31 2026, 07:52 IST
टी20 वर्ल्ड कप के रन मशीनImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

टी20 वर्ल्ड कप के रन मशीन

2007 से लेकर अब तक 9 टी20 वर्ल्ड कप हो चुके हैं। 7 फरवरी से वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन खेला जाएगा। अब तक हुए 9 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है। चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम सर्वाधिक रन हैं।

टॉप पर विराट कोहली Image Credit : ICC/BCCI02 / 07

टॉप पर विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं। विराट ने 35 मैच की 33 पारी में 58.72 की औसत से सर्वाधिक 1292 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 15 अर्धशतक है और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन रहा है।

नंबर दो पर रोहित शर्माImage Credit : ICC/BCCI03 / 07

नंबर दो पर रोहित शर्मा

इस लिस्ट में नंबर दो पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 47 मैच की 44 पारी में 34.85 की औसत से 1220 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 12 अर्धशतक है और उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा है। ​

संन्यास ले चुके हैं दोनों Image Credit : ICC/BCCI04 / 07

संन्यास ले चुके हैं दोनों

टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में टॉप-2 पर रहने वाले रोहित-विराट इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों के बिना टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। दोनों ने 2024 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के साथ ही इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

नंबर 3 पर महेला जयवर्धनेImage Credit : ICC/BCCI05 / 07

नंबर 3 पर महेला जयवर्धने

इस लिस्ट में नंबर 3 पर महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने 31 मैच में 31 पारी में 39.07 की औसत से 1016 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 6 अर्धशतक हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन है।

नंबर 4 पर जोस बटलरImage Credit : ICC/BCCI06 / 07

नंबर 4 पर जोस बटलर

नंबर 4 पर जोस बटलर हैं। 35 मैच की 34 पारी में 42.20 की औसत से उनके नाम 1013 हैं। इस दौरान उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 101 रन है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडियाImage Credit : ICC/BCCI07 / 07

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया

इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेंगे। टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। घर पर आजतक कोई भी टीम नहीं जीत पाई है और सूर्या के पास इतिहास रचने का मौका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!