चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय तिकड़ी के निशाने पर ये बड़े रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। 20 फरवरी को टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट विराट सहित कई खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो टूटने वाले हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में टूटने वाले हैं ये रिकॉर्ड
01 / 08

चैंपियंस ट्रॉफी में टूटने वाले हैं ये रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के 3 खिलाड़ी शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड हैं। इसमें चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने से लेकर सबसे तेज 14,000 वनडे रन बनाना भी शामिल है। आइए इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं जो निशाने पर रहेंगे।

सबसे तेज 11000 वनडे रन का रिकॉर्ड
02 / 08

सबसे तेज 11,000 वनडे रन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 10,988 वनडे रन हैं। वह 11,000 रन के आंकड़े से केवल 12 रन दूर हैं। 12 रन बनाते हैं सबसे तेज 11,000 रन बनाने के मामले में वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। सबसे तेज 11,000 वनडे रन बनाने के मानले में विराट टॉप पर हैं।

खतरे में शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
03 / 08

खतरे में शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में फिलहाल हिटमैन 338 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 14 छक्के लगाते ही वह वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बन जाएंगे और शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे। अफरीदी ने 351 छक्के लगाए हैं।

14000 रन के करीब विराट कोहली
04 / 08

14,000 रन के करीब विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट के निशाने पर 14,000 वनडे रन है। वह इस आंकड़े से केवल 37 रन दूर हैं। 37 रन बनाते ही विराट सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विराट के निशाने पर गब्बर
05 / 08

विराट के निशाने पर गब्बर

विराट कोहली के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है जो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज बना देगा। विराट इस आंकड़े से केवल 173 रन दूर हैं। वर्तमान में उन्होंने 13 मैच में 529 रन बनाए हैं।

शुभमन दिल के निशाने पर बड़े रिकॉर्ड
06 / 08

शुभमन दिल के निशाने पर बड़े रिकॉर्ड

रोहित और विराट के अलावा एक और बल्लेबाज है जिसके लिए यह टूर्नामेंट खास रहने वाला है। वह सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हो जाएंगे।

टूटेगा हाशिम आमला का रिकॉर्ड
07 / 08

टूटेगा हाशिम आमला का रिकॉर्ड

शुभमन गिल इस आंकड़े से 413 रन दूर हैं। 413 रन बनाते ही गिल सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने के मामले में हाशिम आमला से आगे निकल जाएंगे।

जबरदस्त फॉर्म में है शुभमन गिल
08 / 08

जबरदस्त फॉर्म में है शुभमन गिल

शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे सफर रहे थे। उन्होंने 259 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited