कमाल हो गया! विराट, धोनी और रोहित सबसे बड़े IPL रिकॉर्ड पर एक साथ अटके

Record Of Playing Most Matches In IPL: जब 19 साल पहले आईपीएल शुरू हुआ था तब तीन खिलाड़ी उस समय भी मौजूद थे और आज भी वो आईपीएल में सक्रिय हैं। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली (Virat Kohli), महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की। ये तीनों ही महान भारतीय क्रिकेटर आईपीएल 2026 का हिस्सा हैं, वो अलग बात है कि विराट लगातार खेल रहे हैं, रोहित ने कुछ मैच ही खेले हैं और धोनी के मैदान पर उतरने का अभी इंतजार है। इसके बावजूद एक बड़ा कमाल हो गया है। तीनों ही खिलाड़ी एक बार में एक ही बड़े IPL रिकॉर्ड पर आकर अटक गए हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 11 2026, 11:53 IST
आईपीएल में हो गया रिकॉर्ड का इत्तेफाकImage Credit : BCCI/IPL01 / 08

आईपीएल में हो गया रिकॉर्ड का इत्तेफाक

आईपीएल 2026 में सभी टीमें अपना पूरा जोर लगाने में व्यस्त हैं। प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है। इसी बीच मुंबई-बेंगलुरू मैच शुरू होते ही एक ऐसा आंकड़ा सामने आ गया जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां जानिए क्या है ये रिकॉर्ड।

रोहित-विराट ने धोनी के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरीImage Credit : BCCI/IPL02 / 08

रोहित-विराट ने धोनी के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रायपुर में खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच के दौरान एक नया इतिहास रच दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन में नामित होने के बाद एमएस धोनी के एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रचा इतिहासImage Credit : BCCI/IPL03 / 08

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रचा इतिहास

यह रोहित और विराट दोनों के आईपीएल करियर का 278वां मैच है। इससे वे आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों पूर्व भारतीय कप्तानों ने एक अन्य पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

एक खिलाड़ी द्वारा खेले गए सर्वाधिक आईपीएल मैचImage Credit : BCCI/IPL04 / 08

एक खिलाड़ी द्वारा खेले गए सर्वाधिक आईपीएल मैच

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टॉप 3 खिलाड़ी एक ही आंकड़े पर आकर अटक गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी (278 मैच, चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए)। विराट कोहली (278 मैच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए), रोहित शर्मा (278 मैच, मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के लिए)।

विराट क्यों हैं इन तीनों में सबसे अलगImage Credit : BCCI/IPL05 / 08

विराट क्यों हैं इन तीनों में सबसे अलग

इन तीन महान खिलाड़ियों में विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे अलग और खास इसलिए है क्योंकि 2008 में शुरू हुए आईपीएल से लेकर अब तक विराट सिर्फ एक ही टीम के लिए खेले हैं और वो ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने सभी 278 मैच आरसीबी के लिए ही खेले हैं। जबकि धोनी और रोहित, दोनों ने दो-दो टीमों के लिए मिलाकर 278-278 मैच खेले हैं।

कौन निकल जाएगा आगेImage Credit : BCCI/IPL06 / 08

कौन निकल जाएगा आगे

अब सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने के रिकॉर्ड में इन तीनों खिलाड़ियों के बीच जो एक खिलाड़ी आईपीएल 2026 खत्म होने तक आगे निकल जाएगा, वो विराट कोहली ही हैं। क्योंकि जहां धोनी के अब खेलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। विराट की टीम इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर है और उम्मीद यही है कि वे प्लेऑफ में भी खेलते नजर आएंगे।

धोनी कब खेलते दिखेंगेImage Credit : Instagram/CSK07 / 08

धोनी कब खेलते दिखेंगे

सभी के मन में सवाल है कि धोनी आखिर आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर कब उतरेंगे। तो इसका जवाब फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स का महकमा भी देने को तैयार नहीं है। फिलहाल माही अपनी इंजरी से जूझ रहे हैं। वो अभ्यास तो कर रहे हैं लेकिन मैच फिट नजर नहीं आ रहे।

क्या धोनी एक हफ्ते में करेंगे संन्यास का ऐलानImage Credit : BCCI/IPL08 / 08

क्या धोनी एक हफ्ते में करेंगे संन्यास का ऐलान

धोनी ने अब तक आईपीएल 2026 में कोई मैच नहीं खेला है और इसी बीच खबरें ये भी हैं कि माही 18 मई को जब चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में आखिरी बार चेन्नई के मैदान पर खेलने उतरेगी तो धोनी अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। गौरतलब है कि धोनी ने कुछ साल पहले ये वादा किया था कि उनका आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के मैदान पर ही होगा। मौजूदा हालात देखते हुए लोगों को स्थिति ऐसी ही बनती नजर आ रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!