विराट ने की सचिन तेंदुलकर के एक और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
Most ODI Century in Different Venue: वनडे क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक महान बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने जाने पहचाने रंग में नजर आने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो मैच में शून्य पर आउट होने के बाद विराट ने सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा था। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट का बल्ला कहर बरपा रहा है। विराट ने लगातार दो मैच में दो शतक जड़कर वनडे क्रिकेट में अपने शतकों की संख्या को 53 तक पहुंचा दिया है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए मुकाबले शतक पूरा करते ही सचिन तेंदुलकर के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए रायपुर में किंग कोहली ने जो रिकॉर्ड अपने नाम किए उनपर नजर डालें।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
जड़ा करियर का 53वां शतक
विराट कोहली ने रायपुर में खेले गए वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 90 गेंद में शतक पूरा किया। इस दौरान विराट ने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। ये उनके वनडे करियर का 53वां शतक है। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
दो साल बाद किया ये कारनामा
विराट कोहली दो साल लंबे अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में लगातार दो मैच में दो शतक जड़ने में सफल हुए हैं। विराट ने अपने करियर में ये कारनामा 11वीं बार किया है। लगातार दो वनडे में दो शतक सबसे ज्यादा बार जड़ने के मामले में विराट के बाद दूसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स 6 बार अपने करियर में ऐसा डबल धमाल कर सके।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
सबसे ज्यादा वेन्यू में शतक जड़ने वाले प्लेयर
विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के साथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा वेन्यू में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन हए हैं। सचिन और विराट ने करियर में 34-34 वेन्यू पर वनडे में शतक जड़े हैं। इस सूची में दूसरे पायदान पर 26 वेन्यू के साथ रोहित शर्मा और तीसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स हैं। विराट ने 53 शतक 34 वेन्यू में जड़े हैं। जबकि सचिन के बल्ले से 49 शतक 34 वेन्यू में निकले थे।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
घर पर पार किया 6500 रन का आंकड़ा
विराट कोहली ने भारतीय सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में 6500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट के नाम घर पर खेले 126 मैच की 123 पारी में 61.32 के औसत और 97.06 के स्ट्राइक रेट से 6562 रन बनाए लिए हैं। भारतीय सरजमीं पर 6500 से ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट सचिन तेंदुलकर(6,976) के बाद दूसरे पायदान पर हैं। सचिन ने 160 पारी में ये रन बनाए थे।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
सबसे ज्यादा बार लगातार तीन 50+ स्कोर
वनडे क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा बार लगातार तीन मैच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में रोहित शर्मा से दो कदम आगे निकल गए हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विराट ने 13 बार अपने करियर में ये कारनामा किया जबकि रोहित शर्मा 11 और सचिन तेंदुलकर 10 बार ऐसी हैट्रिक जड़ने में सफल हुए। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
विराट कोहली कुमार संगकारा और रिकी पॉन्टिंग के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साझा रूप से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। विराट, संगकारा और पॉन्टिंग तीनों के नाम ऐसे 15-15 स्कोर दर्ज हैं। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 मैच की 31 पारी में 7 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। संगकारा ने 43 पारी में और रिकी पॉन्टिंग ने 48 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने का राहुल द्रविड़ का वनडे रिकॉर्ड विराट कोहली ने रायपुर में तोड़ दिया। द्रविड़ ने प्रोटियाज के खिलाफ 36 पारी में 14 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं सचिन तेंदुलकर 57 पारी में 13 बार पचास रन से ज्यादा की 13 पारी खेल सके थे।
प्रोटियाज के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में शतक जड़कर उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की संख्या को 10 तक पहुंचा दिया है। विराट इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साझा रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।सचिन तेंदुलकर ने 103 पारी में द. अफ्रीका के खिलाफ 12 शतक जड़े वहीं विराट इस मुकाम पर महज 72वीं पारी में पहुंचे हैं। विराट के अलावा केन विलियमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 46 पारी में, डेविड वॉर्नर 72 पारी में और रिकी पॉन्टिंग ने 102 पारी में 10-10 शतक जड़े हैं। (फोटो क्रेडिट AP)
100+ स्ट्राइकरेट से सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली ने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ वनडे क्रिकेट जड़े शतकों की संख्या को 36 तक पहुंचा दिया है। विराट के बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने 25 बार ये कारनामा किया था। (फोटो क्रेडिट AP)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
विराट कोहली ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी ने साल 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने उस मैच में 194 रन की साझेदारी की थी।
बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में जमा हुए स्टार्स, मृदुल- नतालिया को साथ देख गदगद हुए लोग
2026 में शनि करेंगे इन 4 राशि वालों को मालामाल, 20 जनवरी को बदलेंगे नक्षत्र
'किस किसको प्यार करूं 2' की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स का लगा जमावड़ा, वायरल हुई एक-एक तस्वीर
IPL ऑक्शन से पहले गरजा डी कॉक का बल्ला, टी20 में रचा इतिहास
जाम का नहीं रहेगा नाम! कानपुर में बनने वाला है 4 लेन ट्रांस गंगा सिटी पुल
Who Won Yesterday Cricket Match (11 December, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs SA 2nd T20, भारत को मिली द.अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में करारी मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम का ऐलान, पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सहित ये खिलाड़ी हुए शामिल
Sapna Choudhary ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस बोले- 'हरियाणा की क्वीन'
क्या अपने मकसद को पूरा कर सकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप? आईसीसी के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
आज का पंचांग (12 December 2025): 12 दिसंबर के पंचांग से जानिए शुभ काल का समय, जानिए आज अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited