विराट कोहली ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Virat Kohli Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली का शानदार फॉर्म जारी है। रांची में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले विराट रायपुर के मैदान पर भी उसी रंग में नजर आए और अपने वनडे करियर का 76वां अर्धशतक जड़ दिया। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। क्या है वह रिकॉर्ड चलिए जानते हैं।

रायपुर में गरजा विराट का बल्ला
01 / 07
Image Credit : BCCI

रायपुर में गरजा विराट का बल्ला

रांची के बाद रायपुर में भी विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले मुकाबले में शतक लगाने वाले विराट ने रायपुर में भी अपना वही पुराना अंदाज जारी रखा और अपने वनडे करियर का 76वां अर्धशतक जड़ दिया।

4
02 / 07
Image Credit : BCCI

4

47 गेंद में फिफ्टी
03 / 07
Image Credit : BCCI

47 गेंद में फिफ्टी

विराट कोहली ने रायपुर वनडे में अपने रन बनाने का सिलसिला छक्के के साथ शुरू किया और अपनी मंशा जता दी। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से केवल 47 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9वां अर्धशतक
04 / 07
Image Credit : BCCI

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9वां अर्धशतक

यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का 9वां अर्धशतक है। उनके नाम अब 33 मैच की 31 पारी में अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 अर्धशतक हो गए हैं।

रच दिया इतिहास
05 / 07
Image Credit : BCCI

रच दिया इतिहास

विराट कोहली का यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15वां 50+ का स्कोर है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिनके नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फॉर्मेट में 14 फिफ्टी प्लस का रिकॉर्ड था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस
06 / 07
Image Credit : BCCI

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस

अब विराट के नाम 33 मैच की 31 पारी में 15 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज की बात करें तो कोई भी भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है।

13वीं बार लगातार 3 फिफ्टी प्लस
07 / 07
Image Credit : BCCI

13वीं बार लगातार 3 फिफ्टी प्लस

यह 13वां मौका है जब विराट कोहली ने लगातार 3 पारी में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में नाबाद 74, रांची में 131 रन की पारी खेली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited