विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पॉन्टिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli 54th ODI century: किंग ऑफ चेज के नाम से विख्यात विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य की पीछा करते हुए जीत दिलाने में नाकाम रहे। विराट कोहली विकेट की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रहे और वनडे करियर का 54वां शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के दौरान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने रिकॉर्ड बुक्स में दुनिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की जगह अपना नाम दर्ज करा लिया।

इंदौर में खेली 124 रन की पारी
01 / 08

इंदौर में खेली 124 रन की पारी

​विराट कोहली ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 गेंद में 124 रन की पारी खेली। इस दौरान विराट ने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। विराट ने 91 गेंद में अपना शतक 8 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया।

जड़ा वनडे करियर का 54वां शतक
02 / 08

जड़ा वनडे करियर का 54वां शतक

​विराट कोहली ने वनडे करियर का 54वां शतक 311वें मैच की 299वीं पारी में पूरा किया। उनके खाते में एकदिवसीय क्रिकेट में 14797 रन 58.71 के औसत से दर्ज हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक
03 / 08

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक

​विराट कोहली रिकी पॉन्टिंग और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सहवाग और पॉन्टिंग ने कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में 6-6 शतक जड़े थे। विराट ने नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 7 शतक दर्ज हो गए हैं।​

बने नंबर तीन पर रनो के शहंशाह
04 / 08

बने नंबर तीन पर रनो के शहंशाह

​विराट कोहली अपनी 124 रन की पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट के खाते में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 244 मैच की 244 पारी में 12,676 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए 47 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज हैं।​

तोड़ा रिकी पॉन्टिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
05 / 08

तोड़ा रिकी पॉन्टिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट इतिहास में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा। पॉन्टिंग ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 12662 रन 330 पारी में 42.48 के औसत से बनाए थे। इसमें 29 शतक और 74 अर्धशतक शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा 85वां शतक
06 / 08

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा 85वां शतक

​टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके विराट कोहली ने अपने 54वें वनडे शतक की बदौलत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की संख्या को 85 तक पहुंचा दिया है। विराट सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक के रिकॉर्ड से 15 कदम की दूरी पर हैं। वनडे में 54 शतक के अलावा विराट ने टी20 आई में एक और टेस्ट में 30 शतक दर्ज हैं।​

सबसे ज्यादा वेन्यू में ODI शतक
07 / 08

सबसे ज्यादा वेन्यू में ODI शतक

विराट कोहली ने इंदौर में वनडे क्रिकेट में पहला शतक जड़ा। इसके साथ ही वो सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा वेन्यू में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 34 वेन्यू में वनडे शतक जड़े थे। वहीं तीसरे पायदान पर काबिज रोहित शर्मा ने 26 वेन्यू में एकदिवसीय सैकड़ा जड़ा है। हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स इस सूची में चौथे पायदान पर 21-21 वेन्यू में शतक जड़कर काबिज हैं।

300 रन चेज करते हुए जड़ा 10वां शतक
08 / 08

300 रन चेज करते हुए जड़ा 10वां शतक

विराट कोहली ने 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का वनडे में पीछा करते हुए 10वां शतक जड़ा। उन्होंने ये उपलब्धि 37वें मैच में हासिल की। लेकिन इस बार टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited