17 साल के बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया अंडर-19 वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड

अंडर-19 वर्ल्ड कप में 17 साल के श्रीलंकाई बल्लेबाज ने वैभव सूर्यवंशी से पहले विश्व रिकॉर्ड बना दिया। जापान के खिलाफ श्रीलंका के इस सलामी बल्लेबाज ने 192 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल, 8 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वहीं, इसी मैच में ओपनिंग जोड़ी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों का तूफान
01 / 06
Image Credit : ICC

श्रीलंकाई बल्लेबाजों का तूफान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के बल्लेबाज ने गदर काट दिया। सलामी बल्लेबाज वीरन चामुदिता ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। वीरन ने जापान के खिलाफ मैच में 192 रन की पारी ताबड़तोड़ पारी खेली। श्रीलंका के इस युवा बल्लेबाज ने हमवतन खिलाड़ी का 8 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

सलामी बल्लेबजों ने की जमकर कुटाई
02 / 06
Image Credit : ICC

सलामी बल्लेबजों ने की जमकर कुटाई

अंडर-19 विश्व कप 2026 के 8वें मुकाबले में श्रीलंका और जापान का आमना-सामना हुआ। इस मैच में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जापान के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। दिमंथा महाविथाना और वीरन चमुदिता ने तूफानी अंदाज में जापान के गेंदबाजों की कुटाई करनी शुरू की।

साझेदारी में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
03 / 06
Image Credit : ICC

साझेदारी में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीरन ने 75 गेंद में 13 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। वहीं, दिमंथा ने 114 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। जबतक दिमंथा ने अपना शतक पूरा किया वीरन ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया था। 43.5 ओव में टीम को पहला झटका लगा। दिमंथा 125 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर आउट हुए। जब दिमंथा आउट, तब तक साझेदारी का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका था।

टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड
04 / 06
Image Credit : ICC

टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड दिमंथा महाविथाना और वीरन चामुदिता की जोड़ी ने बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 263 गेंद पर 328 रन जोड़े। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के डैन लॉरेंस और जैक बर्नहैम की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए फिजी के खिलाफ साल 2016 में 303 रन की साझेदारी की थी।

हमवतन को छोड़ा पीछे
05 / 06
Image Credit : ICC

हमवतन को छोड़ा पीछे

दिमंथा के आउट होने के बाद भी वीरन का बल्ला नहीं रुका। उन्होंने जैसे ही 191 रन का आंकड़ा पार किया, वैसे ही एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वीरन अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। 17 साल 28 दिन के इस सलामी बल्लेबाज ने अपने ही देश के खिलाड़ी हषिथा बोयागोडा के 8 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। हषिथा ने साल 2018 में केन्या के खिलाफ 191 रन की पारी खेली थी।

श्रीलंका ने बनाए 387 रन
06 / 06
Image Credit : ICC

श्रीलंका ने बनाए 387 रन

17 साल 28 दिन की उम्र में बाएं हाथ का यह श्रीलंकाई बल्लेबाज दोहरा शतक बनाने से चूक गया। वह 143 गेंद पर 24 चौकों और 1 सिक्स की मदद से 192 रन बनाकर आउट हुआ। इस दौरान युवा बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 134.27 का रहा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited