T20 वर्ल्डकप जीतने के बाद भी वरुण चक्रवर्ती को हुआ भारी नुकसान, खो दी नंबर वन की रैंकिंग

Varun Chakravarthy T20 Ranking: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलेंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दो वर्ल्ड कप और तीन T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भले ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है, लेकिन दूसरी तरफ भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Mar 11 2026, 17:17 IST
ICC ने जारी की T20 गेंदबाजों की नई रैंकिंगImage Credit : Instagram- Varun Chakravarthy01 / 07

ICC ने जारी की T20 गेंदबाजों की नई रैंकिंग

T20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ICC ने गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपनी नंबर वन की रैंकिंग गंवा दी है। वह नंबर वन की रैंकिंग से दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं उनकी जगह अब अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान आ गए हैं।

दोनों के बीच 13 रेटिंग पॉइंट का फासलाImage Credit : Instagram- Varun Chakravarthy02 / 07

दोनों के बीच 13 रेटिंग पॉइंट का फासला

जहां राशिद खान ने नंबर वन की पोजिशन हासिल करते हुए 753 रेटिंग पॉइंट हासिल किया है। वहीं अब वरुण चक्रवर्ती के 740 रेटिंग पॉइंट बचे हैं। वरुण चक्रवर्ती का T20 में हाईएस्ट रेटिंग पॉइंट 2025 के दिसंबर महीने में 818 पहुंची थी। तब से लेकर अब तक वरुण चक्रवर्ती ने 78 रेटिंग पॉइंट गंवाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दिए थे 64 रनImage Credit : Instagram- Varun Chakravarthy03 / 07

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दिए थे 64 रन

वरुण चक्रवर्ती ने भले ही T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के बराबर 14 विकेट हासिल किए लेकिन ज्यादातर मैचों में उन्होंने खूब रन लुटाए। यहां तक कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 16 की औसत से 64 रन लुटाए। इस दौरान उनको सिर्फ 1 ही विकेट हासिल हुआ।

4 ओवर में सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्डImage Credit : Instagram- Varun Chakravarthy04 / 07

4 ओवर में सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड

इसके साथ ही वरुण चक्रवर्ती भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में 4 ओवर के स्पेल में सबसे अधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वरुण चक्रवर्ती से पहले यह रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था। जिन्होंने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 58 रन लुटाए थे।

T20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे खराब बॉलिंगImage Credit : Instagram- Varun Chakravarthy05 / 07

T20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे खराब बॉलिंग

इसके साथ ही वरुण चक्रवर्ती ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी सबसे खराब बॉलिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वरुण ने जहां 4 ओवर में 64 रन लुटाए। वहीं इसी T20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे खराब बॉलिंग का रिकॉर्ड USA के सौरभ नेत्रवलकर ने अपने नाम किया। 7 फरवरी, 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने चार ओवर में 65 रन दिए थे।

भारत की तरफ से लुटाए दूसरे सबसे ज्यादा रनImage Credit : Instagram- Varun Chakravarthy06 / 07

भारत की तरफ से लुटाए दूसरे सबसे ज्यादा रन

वरुण चक्रवर्ती T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में भी दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 186 गेंदें फेंकी और 287 रन लुटाए। वहीं पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम है, जिन्होंने 198 गेंदें फेंककर 291 रन लुटाए। तीसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने 180 गेंदों में 254 रन लुटाए।

17 सितंबर 2025 को पहली बार बने थे नंबर 1 गेंदबाजImage Credit : Instagram- Varun Chakravarthy07 / 07

17 सितंबर 2025 को पहली बार बने थे नंबर 1 गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती सबसे पहले 17 सितंबर 2025 को दुनिया के नंबर 1 टी-ट्वेंटी गेंदबाज बने थे। उन्होंने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया था। जसप्रीत बुमराह और रवि विश्नोई के बाद वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बने थे, जिन्होंने नंबर 1 की पोजिशन हासिल की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!