IPL में 14 साल के इस बच्चे ने 35 गेंदों में शतक जड़कर सबको किया था हैरान

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। बीसीसीआई ने पहले 20 दिन के लिए आईपीएल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि पहला मैच पिछले बार की चैंपियन RCB और SRH के बीच खेला जाएगा। वहीं 19वें सीजन का फाइनल मैच 31 मई को होगा। इससे पहले हम आपको पिछले सीजन के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 'चमत्कार' कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Mar 14 2026, 13:44 IST
IPL 2025 में हुआ था वैभव सूर्यवंशी का उदयImage Credit : BCCI01 / 07

IPL 2025 में हुआ था वैभव सूर्यवंशी का उदय

IPL 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का उदय हुआ। IPL का 18वां सीजन भले ही RCB जीती हो, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में वैभव सूर्यवंशी ही थे। उनकी 'चमत्कारी' बल्लेबाजी ने क्रिकेट के जानकारों के भी होश उड़ा दिए थे। जिस तरह उन्होंने इतनी छोटी उम्र में दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगाई थी, उसकी उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी।

IPL की पहली ही गेंद पर जड़ा था छक्काImage Credit : BCCI02 / 07

IPL की पहली ही गेंद पर जड़ा था छक्का

मात्र 14 साल 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपना IPL डेब्यू किया था। डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर उन्होंने अपने आने वाले भविष्य की झलक दिखा दी थी। 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का जड़ दिया था। पहली गेंद पर इंटरनेशनल प्लेयर शार्दुल ठाकुर के खिलाफ उन्होंंने 80 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था।

पहले मैच में 20 गेंद पर 34 रनImage Credit : BCCI03 / 07

पहले मैच में 20 गेंद पर 34 रन

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले मैच में मात्र 20 गेंदों पर 34 रन बनाए थे। पहले ही मैच से अंदाजा हो गया था कि वैभव सूर्यवंशी कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी से पहले मात्र 9 खिलाड़ी ही अपनी पहली IPL गेंद पर छक्का जड़ पाए थे। हालांकि, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों की उम्र 20 साल से ज्यादा थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 साल के बच्चे थे।

IPL के आगाज के चार साल बाद हुआ जन्मImage Credit : BCCI04 / 07

IPL के आगाज के चार साल बाद हुआ जन्म

IPL की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, तब तक वैभव सूर्यवंशी पैदा भी नहीं हुए थे। उनका जन्म IPL की शुरुआत के 4 साल बाद यानि साल 2011 में हुआ। अपने पहले मैच में वह जब तक क्रीज पर रहे, विपक्षी टीम के गेंदबाज खौफ में थे। यहां तक भी शायद किसी को अंदाजा नहीं रहा होगा कि वैभव सूर्यवंशी अगले मैचों में क्या करने वाले हैं।

तीसरे ही मैच में 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ मचाया तूफानImage Credit : BCCI05 / 07

तीसरे ही मैच में 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ मचाया तूफान

IPL की अपनी दूसरी इंनिंग में भले ही वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 16 रन बनाए थे, लेकिन IPL के अपनी तीसरे मैच में उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर तूफान ला दिया था। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिले 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 38 गेंदों में 101 रन बनाकर अपनी टीम राजस्‍थान रॉयल्‍स को 16 ओवर में ही टार्गेट चेज करवा दिया था।

मारे थे 11 छक्के और 7 चौकेImage Credit : BCCI06 / 07

मारे थे 11 छक्के और 7 चौके

अपनी इस पारी में वैभव ने 11 छ्क्के और 7 चौके मारे थे। न सिर्फ 35 गेंदों में शतक बल्कि उन्होंने मात्र 17 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था। उन्होंने सभी इंटरनेशनल लेवल के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी। उन्होंने एक ओवर में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 30 रन बटोरने का भी कारनामा इसी इनिंग में किया था।

टूटते-टूटते बचा था क्रिस गेल का महारिकॉर्डImage Credit : BCCI07 / 07

टूटते-टूटते बचा था क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी इस पारी में जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, क्रिस गेल का IPL में सबसे कम गेंदों में बनाया गया महारिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा था। जहां क्रिस गेल ने साल 2013 में 30 गेंदों में शतक जड़ा था, वहीं वैभव ने 14 साल की उम्र में 35 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था। वैभव ने पिछले IPL सीजन में 7 मैचों में 1 शतक और एक अर्धशतक की मदद से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट धमाकेदार 205.55 रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!