IPL में 22 मैच हुए, अब तक सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे हैं

Most Sixes IPL 2026: टी20 क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में इस बार बल्लेबाज पूरी तरह हावी नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का 22वां मैच खेला गया। इस मैच में भी बल्लेबाजों ने कई अच्छी पारियां खेलीं और कई शानदार छक्के भी लगे। टूर्नामेंट के 22 मैच खत्म होने के बाद आखिर कौन हैं वो टॉप 5 बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 15 2026, 09:44 IST
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के किसके नामImage Credit : AP01 / 08

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम

Most Sixes IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में रनों के बीच छक्कों की बारिश भी जारी है। तमाम बल्लेबाज ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा छक्के लगाने की रेस में शामिल हैं लेकिन हम यहां जानने वाले हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जो इस समय IPL 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

IPL 2026 के 22वें मैच के बाद टॉप-5 सिक्सर किंगImage Credit : AP02 / 08

IPL 2026 के 22वें मैच के बाद टॉप-5 सिक्सर किंग

आईपीएल 2026 में चेन्नई ने कोलकाता को मात देते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की जिसके साथ ही सीजन का 22वां मैच समाप्त हो गया। अभी टूर्नामेंट में लंबा सफर बाकी है और बहुत मैच होने बाकी हैं, लेकिन फिलहाल इस मैच के बाद कौन हैं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, आगे जानिए।

पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजImage Credit : AP03 / 08

पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में इस समय पांचवें नंबर पर हैं मुंबई इंडियंस के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रेयान रिकलटन। अब तक रिकलटन 4 मैचों की 4 पारियों में 12 छक्के लगा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया का तेजतर्रार बल्लेबाज चौथे नंबर पर हैImage Credit : AP04 / 08

ऑस्ट्रेलिया का तेजतर्रार बल्लेबाज चौथे नंबर पर है

इस सिक्सर किंग लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड, जिन्होंने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 12 छक्के लगाए हैं। दिलचस्प बात ये है कि वो अब तक खेली 4 पारियों में 3 बार नॉट-आउट लौटे हैं।

तीसरे स्थान पर है भारत का युवा ओपनरImage Credit : AP05 / 08

तीसरे स्थान पर है भारत का युवा ओपनर

छक्के लगाने की रेस हो और उसमें युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा शामिल ना हों, ऐसा कैसे मुमकिन है। फिलहाल वो इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों में 5 पारियों में अब तक 13 छक्के मारे हैं।

दूसरे नंबर पर सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशीImage Credit : AP06 / 08

दूसरे नंबर पर सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में इस समय सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं। पिछले मैच में वो बेशक जीरो पर आउट हुए लेकिन उससे पहले चार मैचों में उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की। वैभव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में अब तक 18 छक्के लगाए हैं।

पहले पायदान पर हैं RCB के कप्तानImage Credit : AP07 / 08

पहले पायदान पर हैं RCB के कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार इस समय सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर.1 बल्लेबाज हैं। वैसे उन्होंने भी वैभव सूर्यवंशी के बराबर 18 छक्के ही लगाए हैं, लेकिन पाटीदार ने वैभव से कम पारियों में ये कमाल किया है। रजत पाटीदार ने 4 मैचों की 4 पारियों में 18 छक्के लगाए हैं और अब तक वो 195 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

ईशान किशन भी नहीं हैं ज्यादा पीछेImage Credit : AP08 / 08

ईशान किशन भी नहीं हैं ज्यादा पीछे

वैसे सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप-5 लिस्ट में आने के बेहद करीब हैं। उन्होंने चौथे और पांचवें नंबर पर मौजूदा रिकलटन और टिम डेविड के बराबर 12 छक्के लगाए हैं, बस फर्क इतना है कि उन्होंने रिकलटन और डेविड से एक मैच ज्यादा खेला है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!