वैभव सूर्यवंशी ने फिर की छक्कों की बारिश, तोड़ा ईशान और पंत का खास रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi New Record: क्रिकेट जगत में सबसे तेजी से कदम आगे बढ़ाने वाले 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनावाया है। आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के बीच गुवाहाटी में खेले गए मैच को बारिश की वजह से 11-11 ओवर का करना पड़ा था, इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो वैभव सूर्यवंशी ने वो कमाल कर दिखाया जिसकी सब उनसे उम्मीद कर रहे थे।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 8 2026, 08:56 IST
आंधी बनके आया 15 साल का लड़काImage Credit : Instagram/RR01 / 08

आंधी बनके आया 15 साल का लड़का

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट भविष्य के सबसे चमकते हुए सितारे के रूप में देखा जा रहा है। बिना डरे, बिना रुके इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में एक बार फिर कमाल कर दिखाया।

मुंबई के खिलाफ भी गरजे वैभव सूर्यवंशीImage Credit : AP02 / 08

मुंबई के खिलाफ भी गरजे वैभव सूर्यवंशी

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाने वाले युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी की रफ्तार अभी थमी नहीं है। आईपीएल 2026 के पहले दो मैचों में तेज पारियों के बाद अब उन्होंने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी जबरदस्त बल्लेबाजी से सबको अपना मुरीद बना दिया।

बुमराह से पहली टक्कर में चमके सूर्यवंशीImage Credit : AP03 / 08

बुमराह से पहली टक्कर में चमके सूर्यवंशी

जसप्रीत बुमराह के सामने वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में पहली बार सामने आए थे और उन्होंने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने जज्बे का ऐलान कर दिया। इस 15 वर्षीय ओपनर ने मुंबई इंडियंस खिलाफ अपने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली और यशस्वी जायसवाल के साथ सिर्फ 30 गेंदों में 80 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।

सूर्यवंशी की दमदार पारी और यशस्वी का धमालImage Credit : AP04 / 08

सूर्यवंशी की दमदार पारी और यशस्वी का धमाल

वैभव सूर्यवंशी की पारी में एक चौके के साथ पांच छक्के शामिल रहे जिसमें जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली तीन गेंदों पर दो छक्के शामिल थे। वो शार्दुल ठाकुर द्वारा पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए, तिलक वर्मा ने छक्के के लिए जा रही गेंद को बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच के रूप में लपका। उनके आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल टिके रहे और 32 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेलते हुए 11 ओवर में सुनिश्चित किया कि राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन बना दिए।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया और स्पेशल रिकॉर्डImage Credit : AP05 / 08

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया और स्पेशल रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान नया इतिहास रचा और एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये रिकॉर्ड अब तक ऋषभ पंत और इशान किशन के नाम पिछले 8 सालों से दर्ज था। दरअसल वैभव ने अब एक किशोर (Teenager) खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में सर्वाधिक 35 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच से पहले ये तीनों खिलाड़ी बराबरी पर थे लेकिन मुंबई के खिलाफ वैभव के 5 छक्कों ने उन्हें ईशान और पंत से आगे कर दिया। अब वैभव दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग में 20 साल के होने से पहले 30 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

एक किशोर खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के, कौन हैं टॉप 5 नामImage Credit : AP06 / 08

एक किशोर खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के, कौन हैं टॉप 5 नाम

20 साल की उम्र पूरी होने से पहले सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट अब इस प्रकार है। वैभव सूर्यवंशी (35 छक्के), इशान किशन (30 छक्के), ऋषभ पंत (30 छक्के), संजू सैमसन (22 छक्के) और पृथ्वी शॉ (19 छक्के)।

सूर्यवंशी के पास चार साल और बाकी हैंImage Credit : AP07 / 08

सूर्यवंशी के पास चार साल और बाकी हैं

वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च, 2031 को 20 साल के होंगे, जिसका मतलब है कि इसके बाद चार और आईपीएल सीज़न आने बाकी हैं। ऐसे में ये तय है कि उनकी किशोरावस्था समाप्त होने से पहले वो इतने छक्के बना देंगे कि इस रिकॉर्ड को तोड़ने किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए असंभव हो जाएगा।

मुंबई इंडियंस को मिली करारी हारImage Credit : AP08 / 08

मुंबई इंडियंस को मिली करारी हार

गुवाहाटी में 11-11 ओवर के इस मैच में राजस्थान ने मुंबई को 151 रनों का विशाल स्कोर दे दिया। इसके बाद जवाब देने उतरी मुंबई की टीम 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी और 27 रन से मैच गंवा दिया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर जगह पक्की कर ली है। जबकि तीन मैचों में पिछली लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच चुकी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!