वैभव सूर्यवंशी ने बाबर आजम को छोड़ा पीछे, विराट से होती थी तुलना
Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी जब भी बल्लेबाजी करने उतरते हैं कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में भी वैभन सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस बार उन्होंने पाकिस्तान के प्राइम बैटर माने जाने वाले बाबर आजम को पीछे छोड़ा है। अब पाकिस्तान के फैंस को समझ जाना चाहिए कि विराट से तुलना करने वाले बाबर अब 14 साल के सूर्यवंशी से पीछे हो जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं। चलिए जानते हैं कि वैभव ने आखिर कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
कप्तानी में भी निखरे वैभव
कुछ खिलाड़ी होते हैं जिन्हें कप्तानी रास आती है। कप्तान बनाए जाने के बाद उनकी बल्लेबाजी और भी निखर जाती है। ऐसा ही हुआ वैभव सूर्यवंशी के साथ जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में टीम की कमान सौंपी गई तो सबको लगा कहीं इसका प्रभाव उनकी बल्लेबाजी पर न पड़े, लेकिन बतौर बल्लेबाज वैभव और भी निखर गए और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
सबसे सफल बल्लेबाज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए 3 मैच की यूथ वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी सबसे सफल बल्लेबाज रहे। 3 मैच की 3 पारी में वैभव ने 68.67 की औसत और 187.27 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 206 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा।
कप्तान के तौर पर सफल
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार कप्तानी सौंपी गई थी। उन्होंने बतौर कप्तान भी धमाकेदार शुरुआत की और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान भी बन गए।
तीसरे मैच में खेली शतकीय पारी
तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 74 गेंद में 171.62 की स्ट्राइक रेट से 127 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के लगाए। यूथ वनडे क्रिकेट में यह वैभव सूर्यवंशी का तीसरा शतक था और इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के प्राइम बैटर बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
तोड़ दिया बाबर का रिकॉर्ड
तीसरे यूथ वनडे में शतकीय पारी खेलते ही वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के प्राइम बैटर बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह 16 साल से कम उम्र में 3 यूथ वनडे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 2 शतक था।
वैभव ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में 3 शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 14 साल और 186 दिन की उम्र में अपने 3 यूथ वनडे शतक पूरे कर लिए हैं और इस तरह उन्होंने पाकिस्तान के समी असलम को पीछे छोड़ दिया जो 16 साल और 230 दिन में ऐसा कर पाए थे।
अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में दिखेंगे वैभव
अब वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक्शन में दिखेंगे। वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होने जा रही है जहां वह आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेलेंगे। वैभव को केवल साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई थी।
सेहत का सुपरफूड है टोफू, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
Jan 16, 2026
भारत में 10 लाख रुपए से कम में आती हैं ये सबसे सस्ती सेडान कारें, क्या आपने चेक किए नाम
Amazon Republic Day Sale में धड़ाम हुई iPhone 15 की कीमत, पहले दिन ही हुआ बड़ा Price cut
IPL में अनसोल्ड रहे स्टीव स्मिथ ने रचा BBL में इतिहास
देश का इकलौता रेलवे स्टेशन जहां से पूरे भारत के लिए पकड़ सकते हैं ट्रेन, नाम जान यकीन नहीं होगा
Movies Fresh Jodi 2026: ऑडियंस के दिलों पर राज करने आ रही हैं ये फ्रेश जोड़ियां, मेकर्स को करेंगी मालामाल
दिल्ली-NCR की फिर बिगड़ने लगी आबोहवा; धुंध के बीच बढ़ा प्रदूषण! ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू
महिलाओं का Oxford कहलाता है ये विश्वविद्यालय, एडमिशन मिलने पर लाखों का पैकेज पक्का!
Pradosh Vrat Paran Time Today 2026 (17 December): शुक्र प्रदोष व्रत का पारण कब और कैसे करें, जानिए विधि और तारीख
U19 Cricket World Cup, IND vs BAN U19 cricket match: विश्व कप के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, जानिए किसमें है ज्यादा दम
रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, 9 से 5 बजे तक होगी ट्रेडिंग, NSE ने जारी किया सर्कुलर
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited