आईपीएल के 18 साल हो चुके हैं। आईपीएल 2026 इस टूर्नामेंट का 19वां सीजन है। अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज एक सीजन में 50 छक्के नहीं जड़ पाया है, लेकिन इस बार इसको लेकर भारत के दो युवा बल्लेबाजों में गजब की टक्कर चल रही है। दोनों के बीच होड़ लगी है कि कौन सबसे पहले यह कारनामा कर सकता है?
आईपीएल 2025 की तरह मौजूदा सीजन में भी वैभव का बल्ला आग उगल रहा है। 54 मैच के बाद वैभव ऑरेंज कैप लिस्ट में फिलहाल छठे नंबर पर हैं। 11 मैच में 40 की औसत से वैभव 440 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा।
सिक्सर किंग बनने की रेस में फिलहाल वैभव सूर्यवंशी टॉप पर हैं। वैभव 11 मैच में 40 छक्कों के साथ लीड कर रहे हैं। लेकिन अभिषेक शर्मा से उनकी सीधी टक्कर है। दोनों के सामने इस बार सबसे पहले 50 छक्कों तक पहुंचने की जंग है।
अभिषेक शर्मा सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में फिलहाल वैभव से नीचे यानी दूसरे नंबर पर हैं। 11 मैच में अभिषेक 36 छक्के जड़ चुके हैं, जबकि रन बनाने के मामले में वो वैभव से आगे हैं। अभिषेक 11 मैच में 475 रन बना चुके हैं।
ऐसे में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में 50 छक्के जड़ने का मौका है। आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है। बतौर भारतीय सबसे ज्यादा एक सीजन में छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है।
भारतीय के तौर पर आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम हैं। अभिषेक ने साल 2024 में 42 छक्के जड़े थे जो किसी भारतीय का सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड है।
सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड है। वैभव इस रिकॉर्ड से केवल दो छक्के की दूरी पर खड़े हैं। 3 छक्का जड़ते ही वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्सर जड़ने वाले भारतीय बन जाएंगे।
एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ के बीच दोनों के सामने सबसे पहले 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। वैभव इस जादूई आंकड़े से 10 और अभिषेक 12 छक्के दूर हैं। दोनों की टीम जिस हिसाब से खेल रही है। दोनों के पास इस सीजन पर्याप्त मौके हैं।