वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा निकोलस पूरन के छक्कों का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Sixes Record: भारत के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव भले ही शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। छक्के मारने में एक्सपर्ट वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 4 छक्के लगाए और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव ने तोड़ा पूरन का रिकॉर्ड
01 / 07
Image Credit : BCCI

वैभव ने तोड़ा पूरन का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को वैभव से अच्छी पारी की दरकार थी। उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चलिए एक-एक कर इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
02 / 07
Image Credit : BCCI

भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में तीसरा अर्धशतक है। यह भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी है। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। इस पारी के दौरान 9 चौके और 4 छक्के लगाए।

सीजन में पूरे किए 15 छक्के
03 / 07
Image Credit : BCCI

सीजन में पूरे किए 15 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद में 68 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके लगाए। इसके साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 15 छक्के पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।

तोड़ा निकोलस पूरन का रिकॉर्ड
04 / 07
Image Credit : BCCI

तोड़ा निकोलस पूरन का रिकॉर्ड

अब वैभव सूर्यवंशी के नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप की 6 पारी में 15 छक्के हो गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पूरन को पीछे छोड़ा।

11 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
05 / 07
Image Credit : BCCI

11 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

निकोलस पूरन ने 11 साल पहले 2014 में 6 मैच में 14 छक्के लगाए थे। 11 साल बाद वैभव ने 15 छक्के मारकर पूरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल
06 / 07
Image Credit : BCCI

वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल

वैभव सूर्यवंशी ने 3 अर्धशतक की मदद से 6 पारी में 52.80 की औसत से 264 रन बना लिए हैं। यह इस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन हैं।

अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन
07 / 07
Image Credit : BCCI

अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन

इस मुकाबले में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने उजेरुल्लाह और फैसल के शतकीय पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited