वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले से पहले वैभव को इसके लिए 3 छक्कों की दरकार थी। वैभव ने 5वें ओवर में ही छक्कों का यह जादूई आंकड़ा हासिल कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने ही स्टाइल में पारी का आगाज किया और पहली ही गेंद पर लुंगी एन्गिडी को छक्का जड़कर अपने रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। सूर्यवंशी यही नहीं रुके और उन्होंने पावरप्ले के भीतर 3 छक्के जड़ दिए।
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को छक्का जड़कर सीजन में 42 छक्के का आंकड़ा छूआ। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
5वें ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने त्रिपुराना विजय की गेंद पर छक्का जड़कर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव अब एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 42 छक्के जड़े थे। इसी साल बतौर भारतीय वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इस सीजन अभिषेक ने 424 रन बनाए थे।
एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने साल 2012 में 59 छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब वैभव सूर्यवंशी की नजर क्रिस गेल के इसी रिकॉर्ड पर है।
वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए। 21 गेंद में वैभव 46 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के साथ वैभव 12 मैच में 486 रन तक पहुंच गए। अब उनके पास एक सीजन में 500 रन बनाने का मौका है।
Jun 14, 2026