वैभव सूर्यवंशी के बाद प्रियांश आर्य ने IPL में रचा अनोखा इतिहास

युवा बैटिंग सेंसेशन प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी अपने आक्रामक स्टाइल से IPL में धूम मचा रहे हैं। सूर्यवंशी ने जहां IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं, वहीं प्रियांश आर्य अपने तेज शतकों के लिए जाने जाते हैं। दोनों खिलाड़ी निडर बल्लेबाजों की एक नई पीढ़ी की अगुआई कर रहे हैं। वे पावरप्ले ओवरों में हावी रहते हैं और स्ट्राइक रेट के साथ तेज अर्धशतकों के लिए नए बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं। आईपीएल में वैभव और प्रियांश ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 11 2026, 21:43 IST
प्रियांश और वैभव का अनोखा रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

प्रियांश और वैभव का अनोखा रिकॉर्ड

दो युवा बैटिंग सेंसेशन, प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में ही IPL में तहलका मचा दिया है। अपनी निडर स्ट्रोकप्ले, आसानी से छक्के लगाने की क्षमता और जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ, इस जोड़ी ने बेहद आक्रामक T20 बैटिंग की एक नई पीढ़ी के चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाई है। दोनों ने पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऐसा कभी भी आईपीएल इतिहास में नहीं कर सका है।

पंजाब की पहले बल्लेबाजीImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

पंजाब की पहले बल्लेबाजी

आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। छह टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। ऐसे में सीजन के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। धर्मशाला में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 210 रन बनाए।

प्रियांश ने रचा अनोखा इतिहास Image Credit : IPL/BCCI03 / 07

प्रियांश ने रचा अनोखा इतिहास

प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत दी। प्रभसिमरन के साथ प्रियांश ने 6.5 ओवर में ताबड़तोड़ 78 रन की साझेदारी की। प्रियांश आर्या ने तेज खेलते हुए 24 गेंद पर एक चौके और छह छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक की मदद से प्रियांश ने आईपीएल में अनोखा इतिहास रच दिया।

वैभव के बाद बने दूसरे भारतीय बल्लेबाजImage Credit : IPL/BCCI04 / 07

वैभव के बाद बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

प्रियांश आर्य आईपीएल इतिहास में एक से छह ओवर के बीच सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। प्रियांश आर्य एक से छह के बीच तीन बार अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम आगे है।

वैभव सूर्यवंशी टॉप परImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

वैभव सूर्यवंशी टॉप पर

IPL के इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों में, वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 1 से 6 ओवरों के बीच 50 से ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में सबसे ऊपर हैं। वैभव सूर्यवंशी ने यह काम चार बार किया है। प्रियांश आर्य तीन बार ऐसा करके उनके ठीक पीछे हैं।

धमाल मचा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी Image Credit : IPL/BCCI06 / 07

धमाल मचा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने 18 IPL मैचों में 224.67 के शानदार स्ट्राइक रेट से 692 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। IPL में अपने शानदार प्रदर्शन से पहले, सूर्यवंशी भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ 58 गेंद में शतक बनाया था। उन्होंने ACC अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल तक पहुंचने में भारत के लिए अहम भूमिका भी निभाई थी। इस सीजन आईपीएल में उन्होंने 11 मैचों में 236.55 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। इस सीजन में अब तक लगाए गए 40 छक्के भी शामिल हैं।

​प्रियांश आर्य का निडर अंदाज​Image Credit : IPL/BCCI07 / 07

​प्रियांश आर्य का निडर अंदाज​

प्रियांश दिल्ली प्रीमियर लीग से अपनी विस्फोटक फॉर्म को IPL में भी लेकर आए और जल्द ही पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक बन गए। इस अनकैप्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज ने IPL 2025 में PBKS के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई। प्रियांश ने अपने डेब्यू सीजन में IPL के इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंद में 100 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रियांश आर्य 33 गेंद पर दो चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वह आईपीएल में 27 मैच में 817 रन बना चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!