18 साल के अफगान बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जड़ा ऐतिहासिक शतक
अफगानिस्तान के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज उजैरुल्लाह नियाजई ने अपनी बल्लेबाज से तबाही मचा दी। अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ नियाजई ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ा। यह उनका अंडर-19 वर्ल्ड कप में नियाजई का पहला शतक रहा। इस शतक की बदौलत वह एक खास क्लब में शामिल हो गए।
अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन
अफगानिस्तान के 18 साल के धाकड़ बल्लेबाज उजैरुल्लाह नियाजई ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उजैरुल्लाह नियाजई ने हरारे में खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम को 310 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।
फैसल के साथ की 148 रन की साझेदारी
हरारे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी अफगान टीम की शुरुआत ठोस रही। पहले विकेट के लिए उस्मान और खालिद ने 53 रन जोड़े। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद फैसल खान शिनोजादा के साथ मिलकर उजैरुल्लाह नियाजई ने तीसरे विकेट के लिए 130 गेंद में 148 रन की साझेदारी की।
टीम को पहुंचाया बड़े स्कोर तक
उजैरुल्लाह ने फैजल के साथ मिलकर स्कोर को 2 विकेट पर 117 रन से 265 रन तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान बल्लेबाजी की रीढ़ फैसल खान ने शतक जड़ा। फैसल ने 93 गेंद में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद टीम का स्कोर 300 के पार ले जाने की जिम्मेदारी उजैरुल्लाह के कंधों पर आ गई।
85 गेंद पर जड़ा शतक
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 85 गेंद पर 12 चौके और दो सिक्स की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह उनका अंडर-19 वर्ल्ड कप में पहला शतक रहा। साथ ही सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़ने वाले वह दूसरे अफगान बल्लेबाज बने।
इस लिस्ट में हुए शामिल
इसके अलावा उजैरुल्लाह ने एक खास क्लब में एंट्री मारी। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक बनाने वाले कुल 10वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले भारत के रवनीत रिकी (2000), चेतेश्वर पुजारा (2006), शुभमन गिल (2018), यशस्वी जायसवाल (2020), यश ढुल(2022), इंग्लैंड के थॉमस रेव (2026), ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर पीक(2026) और अफगानिस्तान के फैसल ये कारनामा कर चुके हैं।
यूथ वनडे में जड़ा दूसरा शतक
उजैरुल्लाह अफगानिस्तान के लिए यूथ वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नियाजई ने 35 यूथ वनडे मैच की 32 पारियों में कुल 2 शतक जड़े हैं। उनसे आगे फैसल हैं। फैसल ने 35 मैच की 33 पारियों में अब कुल 7 शतक जड़े है। इस मैच में नियाजई 86 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
कैसे होता है Swimming Pool का पानी Blue, क्या सच में मिलाया जाता है नीला रंग
10-20 नहीं अगले महीने इंडियन एयरफोर्स के लिए बनकर तैयार हो जाएंगे इतने फाइटर जेट्स, दुश्मन देश को फिर रुलाएगा मई
15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान, जानें कितने बजे होगा मैच
धड़धड़ाती नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, 13 मिनट में पहुंचाएगी डायरेक्ट कानपुर सेंट्रल; बस के किराए में करें AC ट्रेन में सफर
भारत की सबसे छोटी ट्रेन; कछुए से भी धीमी है रफ्तार! लेकिन शानदार सफर जिंदगी भर याद रहेगा
'ऐसा स्वागत कई सालों तक हमारे लोगों को रहेगा याद', कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी; रमजान की दी शुभकामनाएं
कैसे होता है Swimming Pool का पानी Blue, क्या सच में मिलाया जाता है नीला रंग
10-20 नहीं अगले महीने इंडियन एयरफोर्स के लिए बनकर तैयार हो जाएंगे इतने फाइटर जेट्स, दुश्मन देश को फिर रुलाएगा मई
महाकाल दर्शन से पहले करें बाबा वृद्धकालेश्वर के दर्शन, तभी पूर्ण मानी जाती है उज्जैन यात्रा
15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान, जानें कितने बजे होगा मैच
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited