13 गेंदों में फिफ्टी.. 28 में शतक, जानिए कौन हैं उर्विल पटेल

Urvil Patel Fastest Fifty: चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर IPL के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अपनी इस धमाकेदार पारी में उर्विल ने 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। इसके साथ ही उर्विल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 10 2026, 21:08 IST
8 गेंदों में 41 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

8 गेंदों में 41 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

उर्विल पटेल ने भले ही 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी हो, लेकिन एक समय पर वह 8 गेंदों में 41 रन बनाकर सबसे तेज 50 बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के बिल्कुल नजदीक पहुंच गए थे। IPL के 19 साल के सीजन में यह पहली बार है, जब किसी बल्लेबाज ने पहली 8 गेंद में 41 रन बना दिए।

28 गेंदों में जड़ चुके हैं सेंचुरीImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

28 गेंदों में जड़ चुके हैं सेंचुरी

उर्विल पटेल ने इस मैच में 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मात्र 28 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। उर्विल ने नवंबर 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में शतक लगाकर सबको हैरान कर दिया था।

छोटे गांव से निकलकर IPL तक पहुंचेImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

छोटे गांव से निकलकर IPL तक पहुंचे

उर्विल पटेल गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर IPL तक पहुंचे। का जन्म 17 अक्टूबर 1998 को हुआ था। 27 साल के उर्विल के लिए आईपीएल तक पहुंचने का रास्ता काफी कठिन था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। घरेलू क्रिकेट में गुजरात और बड़ौदा की टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई।

2023 में गुजरात टाइटंस ने खरीदाImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

2023 में गुजरात टाइटंस ने खरीदा

उर्विल पटेल को IPL में सबसे पहले साल 2023 में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उन्हें उस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद जीटी ने उन्हें रिलीज कर दिया। फिर साल 2024 की नीलामी में वह अनसोल्ड रह गए।

2025 में चेन्नई ने बदली किस्मतImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

2025 में चेन्नई ने बदली किस्मत

कई सालों तक निराशा हाथ लगने के बाद उर्विल की किस्मत साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बदली। उन्हें तब चोटिल वंश बेदी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई ने अपने टीम में 30 लाख रुपये में शामिल किया। इसके बाद उर्विल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार अपने आक्रामक खेल से सबको प्रभावित करने में लगे रहे।

और फिर आया 10 मई का दिनImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

और फिर आया 10 मई का दिन

इसके बाद 10 मई 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल पटेल ने अपने जीवन का सबसे जबरदस्त मैच खेला। उर्विल ने इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर उतरकर ऐसा तहलका मचाया, जिसे दुनिया देखती रह गई। उर्विल ने आवेश खान के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़े। वहीं दिग्वेश राठी के एक ओवर में 25 रन बटोरे और मोहम्मद शमी को मिडविकेट पर छक्का लगाया। अपनी 13वीं गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक बना दिया।​

हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद दिखाई स्पेशल पर्चीImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद दिखाई स्पेशल पर्ची

उर्विल पटेल ने हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और दर्शकों की तरफ दिखाया। इस पर्ची में जो लिखा था, उसे देखकर उनके पिता की भी आंखें नम हो जाएंगी। उर्विल पटेल ने जो पर्ची दिखाई उसमें अंग्रेजी में लिखा था, 'This Is For You Papa..'

डेब्यू मैच में दिखाई थी तूफान की झलकImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

डेब्यू मैच में दिखाई थी तूफान की झलक

उर्विल पटेल ने अपना IPL डेब्यू 7 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था। इस मुकाबले में उन्होंने मात्र 11 गेंदों पर 31 रन जड़कर अपनी तूफानी बल्लेबाजी का परिचय दिया था। क्रिकेट एक्सपर्ट को तभी यह संकेत मिल गया था कि वह लंबे-लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!