उर्विल पटेल चौथे ओवर में 45 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अपनी पारी का आगाज दिग्वेश राठी की गेंद पर सिंगल लेकर किया। इसके बाद चौथे ओवर में उन्होंने आवेश खान को आड़े हाथ लिया। ओवर की आखिरी तीन गेंद पर उर्विल ने लगातार तीन छक्के जड़ दिए और 4 गेंद पर 19 रन पर आ गए।
पारी के पांचवें ओवर में दूसरी गेंद पर उर्विल स्टाइक पर आए। उन्होंने दिग्वेश राठी की दूसरी, तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, इसके बाद तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं पर छक्का जड़ दिया। ओवर का अंत उर्विल ने एक रन के साथ किया और 9 गेंद पर 42 रन तक आ गए। इस ओवर में राठी ने 25 रन लुटाए।
उर्विल पटेल के पास युवराज सिंह के 12 गेंद में सबसे तेज टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका था। लेकिन वो 12 गेंद में 49 रन तक पहुंच सके। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर उर्विल ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक 13 गेंद में पूरा कर लिया।
उर्विल पटेल आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यशस्वी ने 13 गेंद में राजस्थान रॉयल्स के लिए केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।
उर्विल पटेल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक चौका और 7 छक्के जड़े। उन्होंने 50 में से 46 रन चौकों छक्कों की मदद से बनाए। यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी भी खिलाड़ी का जड़ा सबसे तेज अर्धशतक है।
उर्विल पटेल 23 गेंद में 65 रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर आवेश खान के हाथों लपके गए। उन्होंने 282.6 के स्टाइक अपनी पारी में 2 चौके और 8 छक्के जड़े। 65 में से 56 रन उन्होंने चौको छक्कों की मदद से बनाए। दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर 126 के स्कोर पर उर्विल पवेलियन वापस लौटे।
उर्विल पटेल ने अपना अर्धशतक पिता को समर्पित किया। पसाचा पूरा करने के बाद उन्होंने एक पर्ची अपने जेब से निकाली। उस पर लिखा था ये आपके लिए है पापा (This is for You Papa)।(फोटो क्रेडिट CSK X)
आईपीएल 2026 में उर्विस पटेल को 4 मैच खेलने का मौका मिला। इसकी चार पारी में उन्होंने 27.50 के औसत और 234.04 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। ये पारी उन्होंने लखनऊ के खिलाफ रविवार को खेली।