टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 26वें मैच में यूएसए और नामीबिया का आमना-सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसमें कप्तान मोनांक पटेल और संजय कृष्णमूर्ति ने अहम रोल अदा किया।
टॉस जीतकर यूनाइेट स्टेट्स के कप्तान मोनांक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोनांक और जहांगीर ने टीम को तेज शुरुआत दी। जहांगीर ने तेज खेलते हुए 18 गेंद पर 22 रन बनाए। टीम को 68 को स्कोर पर पहला झटका लगा।
इसके बाद साईतेज 17 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, मोनांक को संजय का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंद पर 87 रन की साझेदारी की। इस दौरान कप्तान मोनांक पटेल ने टी वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।
इस अर्धशतक की बदौलत मोनांक ने एंड्रीज गौस को पीछे छोड़ दिया। मोनांक यूएसए के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। गौस के नाम 2024 से 2026 के बीच 8 टी20 वर्ल्ड कप मैच में कुल 2 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, मोनांक ने 2024 से 2026 की 6 पारियों में कुल दो अर्धशतक जड़े हैं।
इसके अलावा मोनांक पटेल ने इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट को भी पीछे छोड़ दिया। जो रूट ने 2016 में 6 पारियों में दो अर्धशतक जड़े थे। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक बार 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली नंबर वन पर हैं। उन्होंने 15 बार यह कारनाम किया है। मोनांक पटेल ने अपनी तूफानी में 30 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।
मोनांक पटेल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह यूएसए के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। साल 2019 से 2026 के बीच खेले गए 47 मैच की 40 पारियों में अब तक 8 बार 50 प्लस की पारी खेल चुके हैं।
मोनांक ने इस मामेल में साईतेजा को पीछे छोड़ा। साईतेजा ने 21 मैच की 21 पारियों में कुल 7 बार 50 प्लस की पारी खेली है। तीसरे नंबर पर एंड्रीज गौस का नाम दर्ज है। उन्होंने 27 मैच की 26 पारियों में 6 बार 50 प्लस से ज्यादा का स्कोर किया है।