पहले टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
India T20 Squad: बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। 15 सदस्यीय इस स्क्वॉड में उप-कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है जो चोट के कारण टेस्ट और वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। हालांकि, पहले टी20 में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। इसके अलावा इस स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। आइए इस स्क्वॉड से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बनाते हैं जो पहले टी20 में उतर सकती है।
टी20 टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इससे पहले भारत की जो टी20 टीम सामने आई है वह सूर्या की कप्तानी में एकदन बैलेंस नजर आ रही है।
गिली की हुई वापसी
पहले टेस्ट में गिल बल्लेबाजी करने के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद वह दूसरे टेस्ट और फिर वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। लेकिन अब टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई है। हालांकि, वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
दो महीने बाद लौटे हार्दिक
इस टीम में हार्दिक पांड्या का भी नाम है जो एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चोट के बाद वापसी की और मैच जिताऊ अर्धशतक जड़कर अपनी फॉर्म का नमूना पेश किया था।
टी20 में दिखेंगे बुमराह
वनडे सीरीज में आराम करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है, जो गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे। उनके अलावा इस टीम में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का विकल्प होंगे।
दो विकेटकीपर पर पंत नहीं
टी20 टीम में दो विकेटकीपर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को मौका मिला है, लेकिन ऋषभ पंत का नाम इस टीम में नहीं है। पंत ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला वर्ल्ड कप में खेला था।
मिडिल ऑर्डर में तिलक और दुबे
भारत की इस टी20 टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर शिवम दुबे और तिलक वर्मा को मौका दिया गया है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी का मोर्चा संभालेंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)/शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसम, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जिसमें 3 बार H और A आता है, Genius हैं तो बताएं
न पैसा ली और न सास के कंगन रखे... महिला ने पेश की ऐसी मिसाल जिसे देख सुप्रीम कोर्ट ने खुद की प्रशंसा
सिद्धार्थ शुक्ला के एक फैसले को माँ ने बदला था रातों-रात, वरना कभी एक्टर नहीं बनते 'बिग बॉस 13' विनर
Amazon ने 2 लाख से ज्यादा बिके इन डिवाइस को मंगाया वापस, लगातार आ रहे हैं ब्लास्ट और आग लगने के मामले
7वें दिन 2025 की 4th Biggest Grosser बनी धुरंधर, जल्द ही सैयारा-कांतारा चैप्टर 1 होंगी कदमों के नीचे
उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जिसमें 3 बार H और A आता है, Genius हैं तो बताएं
Delhi News: आज से शुरू हो गया नए मेट्रो कॉरिडोर का काम, साउथ दिल्ली को मिलेगी सौगात
33 फीट ऊंचाई, 210 टन वजन; विशालकाय महाशिवलिंग को देख दंग रह गए लोग
Jhunjhunu Gang War: राजस्थान के झुंझुनू में गैंगवार; हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाशों की मौत, पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा
नजरें तेज हों तो मिल जाएगा 777 के बीच छिपा 77, क्या आप करेंगे ट्राई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited