बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तंजीद हसन ने बनाया T20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tanzid Hasan Registers New World Record In T20I Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली गई 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के तीसरे व निर्णायक T20 मैच (BAN vs IRE 3rd T20) में मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) ने किसी तरह अपनी लाज बचा ली। उन्होंने मैच जीतने के साथ अपनी जमीन पर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने से खुद को बचा लिया। इस मुकाबले में बांग्लादेश के तंजीद हसन ने एक नया टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड (T20I World Record) अपने नाम करने में सफलता हासिल की है।

तंजीद हसन ने रचा टी20 में नया इतिहास
01 / 08
Image Credit : Instagram/TanzidTamim

तंजीद हसन ने रचा टी20 में नया इतिहास

चटगांव में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच आयोजित हुए टी20 द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे व आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने कम स्कोर वाले मैच में किसी तरह आयरलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया, इस मैच में एक खिलाड़ी अलग से चमका और वो थे बांग्लादेश के तंजीद हसन (Tanzid Hasan) जिन्होंने बल्लेबाजी में धमाल मचाने के अलावा फील्डिंग में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, क्या हुआ इस मैच में और कौन सा नया विश्व रिकॉर्ड बना, यहां हम जानेंगे।

आयरलैंड बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20 मैच
02 / 08
Image Credit : X/BangladeshCricket

आयरलैंड बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20 मैच

तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में पहले और दूसरे टी20 मैच के बाद सीरीज की स्कोरलाइन 1-1 से बराबरी पर थी। बांग्लादेश को अगर अपने घर पर अपना सम्मान बचाना था तो उसे किसी भी हालत में तीसरा मुकाबला जीतना था। तीसरे टी20 मैच में मेहमान आयरलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चयन किया।

सिर्फ पॉल स्टर्लिंग का बल्ला चला
03 / 08
Image Credit : X/CricketIreland

सिर्फ पॉल स्टर्लिंग का बल्ला चला

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम के लिए सिर्फ उनके ओपनर पॉल स्टर्लिंग ही कुछ देर तक पिच पर टिकते नजर आए। पॉल स्टर्लिंग ने 27 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली जिसमें एक छक्का और 5 चौके शामिल थे।

बाकी सभी पस्त 7 दस रन के पार नहीं पहुंचे
04 / 08
Image Credit : X/BangladeshCricket

बाकी सभी पस्त, 7 दस रन के पार नहीं पहुंचे

पॉल स्टर्लिंग के अलावा आयरलैंड के बाकी सभी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटते नजर आए। आलम ये रहा कि उनके 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। नतीजतन आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 117 रन पर ऑल-आउट हो गई।

बांग्लादेश के लिए सफल गेंदबाज
05 / 08
Image Credit : X/BangladeshCricket

बांग्लादेश के लिए सफल गेंदबाज

आयरलैंड की पारी को 117 रन पर समेटने में बांग्लादेश के दो गेंदबाजों का सबसे बड़ा योगदान रहा। अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और स्पिनर रिशाद हुसैन। मुस्तफिजुर ने 3 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि रिशाद ने 4 ओवर में 21 रन लुटाते हुए 3 विकेट झटके। इनके अलावा शोरिफुल इस्लाम ने 2 विकेट, वहीं मेहदी हसन और सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट लिया।

तंजीद हसन ने फील्डिंग में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
06 / 08
Image Credit : X/BangladeshCricket

तंजीद हसन ने फील्डिंग में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक तरफ बांग्लादेश के गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ मैदान पर उनका एक फील्डर हर अगला कैच पकड़ने के लिए आतुर दिखा। हम बात कर रहे हैं सिर्फ 1 दिन पहले अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाले तंजीद हसन की जिन्होंने पारी में 5 कैच लपकते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

हसन ने इस खिलाड़ी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
07 / 08
Image Credit : X/BangladeshCricket

हसन ने इस खिलाड़ी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

तंजीद हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की एक पारी में सर्वाधिक कैच लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है (आईसीसी फुल मेम्बर देशों में)। ये रिकॉर्ड हासिल करते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने भी आयरलैंड के खिलाफ 15 साल पहले साल 2010 में टी20 मैच की दूसरी पारी में 4 कैच लपके थे। अब तंजीद ने 5 कैचों के साथ उनको पीछे छोड़ दिया है।

बल्लेबाजी में भी गरज उठे तंजीद हसन
08 / 08
Image Credit : X/BangladeshCricket

बल्लेबाजी में भी गरज उठे तंजीद हसन

बांग्लादेश जब 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब भी तंजीद हसन ही चमकते नजर आए। इस ओपनर ने 36 गेंदों में शानदार नाबाद 55 रनों की पारी खेली। उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं परवेज इमोन ने 26 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। इसी के साथ बांग्लादेश ने सिर्फ 13.4 ओवर में 8 विकेट से मैच जीता और साथ ही 2-1 से सीरीज जीतने का कमाल भी किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited