तमाम प्रयासों के बावजूद भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतिम 4 में जगह बनाने से चूक गई, जबकि टीम इंडिया पूरे वर्ल्ड कप में केवल एक मुकाबला हारी और तीसरी बार यह ट्रॉफी उठाकर सबसे सफल टीम बनी। टीम इंडिया तो मालामाल बन गई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कितने पैसे मिले?
भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। इसके साथ ही भारतीय टीम 3 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। उसने पहली बार साल 2007 में एमएस धोनी दूसरी बार साल 2024 में रोहित शर्मा और तीसरी बार 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह ट्रॉफी अपने नाम की।
इस बार आईसीसी ने चैंपियन बनने वाली टीम को 27.48 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए। पिछले सीजन की तुलना में यह रकम करीब 7 करोड़ ज्यादा रही।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम रनर-अप रही। रनर-अप टीम को इस बार 14.65 करोड़ रुपये मिले जो पिछले सीजन की तुलना में लगभग 4 करोड़ ज्यादा थे।
अब सवाल उठता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितना मिला। पाकिस्तान की टीम अंतिम 4 में पहुंचने में नाकाम रही थी। सुपर-8 में टीम केवल एक मुकाबला जीत पाई थी जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। 3 अंक के साथ टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की बात करें तो लीग स्टेज में उसने 4 में से 3 मुकाबला जीता जबकि सुपर-8 में एक मुकाबला अपने नाम किया। कुल 7 मैच में पाकिस्तान ने 4 जीत दर्ज की जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा।
पाकिस्तान टीम सुपर-8 तक पहुंची थी। इस बार सुपर-8 तक सफर करने वाली प्रत्येक टीम को करीब 3.48 करोड़ रुपये मिले। यानी पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने प्राइज मनी के तौर पर इस टी20 वर्ल्ड कप में 3.48 करोड़ रुपये कमाए।