टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने बनाया सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

New Zealand T20 World Cup Record: न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 28 गेंद शेष रहते 10 विकेट से शिकस्त दी। यूएई को छह विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बना लिये। इस जीत हीरो रहे टिम साइफर्ट और फिन एलन जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्या है यह रिकॉर्ड चलिए जानते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 10 2026, 19:08 IST
टी20 वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्डImage Credit : AP/Blackcap01 / 07

टी20 वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया। मंगलवार को न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने बिन किसी विकेट के नुकसान के 28 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने।

यूएई ने बनाए 173 रन Image Credit : AP/Blackcap02 / 07

यूएई ने बनाए 173 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने कप्तान मुहम्मद वसीम के 66 और अलीशान शराफु के 55 रन की दमदार पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

10 विकेट से रौंदा Image Credit : AP/Blackcap03 / 07

10 विकेट से रौंदा

174 रन का टारगेट न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया और यूएई को 10 विकेट से रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।

फिन एलक की तूफानी पारी Image Credit : AP/Blackcap04 / 07

फिन एलक की तूफानी पारी

सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 168 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। फिन एलन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे कर लिए।

टिम साइफर्ट भी चमकेImage Credit : AP/Blackcap05 / 07

टिम साइफर्ट भी चमके

विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट भी 89 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए।

रिकॉर्ड साझेदारी Image Credit : AP/Blackcap06 / 07

रिकॉर्ड साझेदारी

टिम साइफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जो जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने साल 2022 में बनाया था। दोनों ने भारत के खिलाफ 170 रन की साझेदारी की थी।

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहासImage Credit : AP/Blackcap07 / 07

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता। टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला मौका है जब कीवी टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!