कैसा है कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का रिपोर्ट कार्ड

Suryakumar Yadav Captaincy Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बावजूद टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस तरह सूर्या के नेतृत्व में टीम इंडिया का विजय रथ लगातार जारी है। जबसे उन्होंने टीम की कमान संभाली है, टीम इंडिया एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। अब जबकि टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अब तक कैसा रहा है सूर्या का रिपोर्ट कार्ड?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 8 2025, 19:17 IST
सूर्या का रिपोर्ट कार्डImage Credit : BCCI X01 / 07

सूर्या का रिपोर्ट कार्ड

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का विजयी अभियान ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रहा। बारिश के कारण ब्रिस्बेन में खेला जाने वाला मुकाबला रद्द हो गया। इसके बावजूद टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से कब्जा कर लिया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी सीरीज जीत है। (साभार-BCCI X)

2-1 से जीता भारतImage Credit : BCCI X02 / 07

2-1 से जीता भारत

5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी20 मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन टीम इंडिया ने वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले अपने नाम किए। 5वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा और सीरीज टीम इंडिया के नाम हो गई। (साभार-BCCI X)

सूर्या का विजय रथ जारीImage Credit : BCCI X03 / 07

सूर्या का विजय रथ जारी

इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव का विजय रथ ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रहा। सूर्या की कप्तानी में भारत ने आज तक एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। जबसे उन्होंने टीम इंडिया की कमान संभाली है टीम इंडिया सीरीज नहीं हारी। (साभार-BCCI X)

सूर्या की कप्तानी में 5 बाइलेटरल सीरीजImage Credit : BCCI X04 / 07

सूर्या की कप्तानी में 5 बाइलेटरल सीरीज

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 5 बाइलेटरल सीरीज खेली, जिसकी शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ हुई थी और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

सूर्या का रिपोर्ट कार्डImage Credit : BCCI X05 / 07

सूर्या का रिपोर्ट कार्ड

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 34 मुकाबले खेले, जिसमें 27 में उसे जीत मिली। 5 मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिली और सूर्या की जीत का प्रतिशत 84 रहा। (साभार-BCCI X)

किस-किस टीम को हरायाImage Credit : BCCI X06 / 07

किस-किस टीम को हराया

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराया। (साभार-BCCI X)

इन टीमों का किया सूपड़ा साफImage Credit : BCCI X07 / 07

इन टीमों का किया सूपड़ा साफ

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सूपड़ा साफ किया। भारत ने श्रीलंका और बांग्लादेश को 3-0 से हराया था। (साभार-BCCI X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!