सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला आखिरकार रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल निकला। रायपुर के शहीद वीरनारायण क्रिकेट स्टेडियम में जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और लक्ष्य को 15.2 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव 14 महीने और 23 पारी के अंतराल के बाद अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने युवराज सिंह का टी20आई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
सूर्या ने खेली 82 रन की आतिशी कप्तानी पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 6 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। 221.62 के स्ट्राइक रेट से 37 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 7 विकेट से रिकॉर्डतोड़ जीत दिलाकर पवेलियन लौटे।उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के जड़े। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
जैक फॉक्स के ओवर में बटोरे 25 रन
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के नौवें ओवर में जैक फोक्स को निशाने पर लिया। इस ओवर में उन्होंने चार चौके और एक छक्का जड़ा और भागकर दो रन भी लिए और कुल 25 रन बटोरे। यह भारतीय पारी का सबसे महंगा ओवर रहा। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
युवराज सिंह का तोड़ा रिकॉर्ड
फॉक्स के ओवर में 25 रन बटोरते ही सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 20 या उससे ज्यादा रन बटोरने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। युवराज अपने करियर में 4 बार ये कारनामा किया था। सूर्या के खाते में ऐसे पांच ओवर दर्ज हो गए हैं। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
अब हिटमैन के रिकॉर्ड पर नजर
टी20आई मैचों में सबसे ज्यादा बार एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने करियर में छह बार ये कारनामा कर सके। ऐसे में युवराज को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंचे सूर्या की नजर अब हिटमैन के सुपरहिट रिकॉर्ड की बराबरी करने पर होगी। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
200+ के स्ट्राइकरेट से सबसे ज्यादा अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव 200 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने रायपुर में अपने करियर का ऐसा 11वां अर्धशतक जड़ा। इस सूची में दूसरे पायदान पर काबिज ग्लेन मैक्सवेल से सूर्या 3 कदम आगे निकल गए हैं। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
भारत को दिलाई रिकॉर्डतोड़ जीत
रायपुर में टीम इंडिया ने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की आतिशी पारियों की बदौलत 209 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में हासिल करने में सफल रही। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था। पाकिस्तान ने 16.1 ओवर में 205 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हासिल किया था। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
भारत को दिलाई चेज करके सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम को सूर्या ने अपनी कप्तानी पारी के बल पर अंतरराष्ट्रीय टी20 में चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत दिलाई। भारतीय टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में 209 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav/BCCI X)
वेस्टइंडीज ने बनाया छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास
बैड डे बन सकता है 12 फरवरी का दिन, खास सावधानी बरतें ये 5 राशियां
भारत बंद आज: क्या देशव्यापी हड़ताल के बीच बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? दूर करें कंफ्यूजन
ईरान में विरोध-प्रदर्शनों में अब तक हुई 7000 लोगों की मौत, आकड़ा और बढ़ने की आशंका
वेस्टइंडीज ने बनाया छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Aaj Ka Rashifal : इन 6 राशियों के लिए खुशियों का दिन रहेगा 12 फरवरी, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ
आज क्या है 12 फरवरी 2026 को, आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, आज हग डे है क्या
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited