सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा किंग कोहली का रिकॉर्ड, टी20 में बने सबसे बड़े मैच विनर

IND vs USA: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की 84 रन की नाबाद पारी और गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज (29 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया। यूएसए के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वानखेड़े में सबसे छोटे स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड कर 29 रन से मुकाबला जीत लिया। सूर्या को कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मुकाबले में किंग कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 7 2026, 23:54 IST
टूट गया किंग का रिकॉर्डImage Credit : BCCI01 / 07

टूट गया किंग का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएसए को 29 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। इस जीत के हीरो रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव जिन्होंने मुश्किल परिस्थिति में टीम इंडिया को उबार लिया। सूर्या ने अर्धशतकीय पारी खेली और इस पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जीत के साथ आगाजImage Credit : BCCI02 / 07

जीत के साथ आगाज

टी20 वर्ल्ड कप के अपन पहले मुकाबले में यूएसए को भारत ने 162 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी यूएसए की टीम 132 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने मुकाबला 29 रन से अपने नाम कर लिया।

वानखेड़े में मियां मैजिकImage Credit : BCCI03 / 07

वानखेड़े में मियां मैजिक

वानखेड़े पर यह टीम इंडिया का सबसे छोटा टोटल था जिसे उन्होंने सफलतापूर्व डिफेंड किया। इसके रिप्लेसमेंट के तौर पर खेल रहे मोहम्मद सिराज का अहम रोल रहा। सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

सूर्या रहे जीत के हीरोImage Credit : BCCI04 / 07

सूर्या रहे जीत के हीरो

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी के दम पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एक वक्त टीम इंडिया 77 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी।

प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्या Image Credit : BCCI05 / 07

प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली। यह किसी भारतीय खिलाड़ी का कप्तान के तौर पर डेब्यू पर खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इस मैच विनिंग पारी के लिए सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

T20I में 17वां प्लेयर ऑफ द मैचImage Credit : BCCI06 / 07

T20I में 17वां प्लेयर ऑफ द मैच

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव का 105 मैच में यह 17वां प्लेयर ऑफ द मैच था। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के 16 प्लेयर ऑफ द मैच का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

युवराज सिंह भी छूटे पीछेImage Credit : BCCI07 / 07

युवराज सिंह भी छूटे पीछे

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो यह सूर्यकुमार यादव का चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था और इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप में 3 प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!