सबसे तेज सूर्यकुमार यादव, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fastest 3000 runs in T20I Cricket: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का शानदार फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को खेले गए सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में भी जारी रहा। सूर्या ने मैच में 63 रन की आतिशी पारी खेली और इस दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एक मामले में SKY सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। (फोटो क्रेडिट BCCI X)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jan 31 2026, 23:35 IST
खेली 63 रन की आतिशी पारी01 / 07

खेली 63 रन की आतिशी पारी

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 63 रन की आतिशी पारी खेली। सूर्या ने इस दौरान 210 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 6 छक्के जड़े। सूर्या ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। (फोटो क्रेडिट BCCI X)​

पूरे किए T20I में 3 हजार रन02 / 07

पूरे किए T20I में 3 हजार रन

सूर्यकुमार यादव ने अपनी 63 रन की पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीन हजार रन पूरे कर लिए। ये उपलब्धि उन्होंने अपने करियर के 104वें मैच की 98वीं पारी में 33 रन के आंकड़े को पार करके हासिल की। उनके नाम अब 3030 रन 36.95 के औसत और 165.48 के स्ट्राइक रेट से दर्ज हो गए हैं। इसमें 4 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। 117 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।(फोटो क्रेडिट BCCI X)​

इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय​03 / 07

इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय​

​अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीन हजार रन पूरे करने वाले सूर्यकुमार यादव विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे भारतीय हैं। रोहित शर्मा के नाम 4,231 और विराट कोहली के नाम 4,188 रन दर्ज है। सूर्या 3,030 रन के साथ टी20आई में भारत के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। (फोटो क्रेडिट BCCI X)​

टी20आई के सबसे तेज 3 हजारी04 / 07

टी20आई के सबसे तेज 3 हजारी

​सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्या ने सबसे कम 1822 गेंद में तीन हजार रन पूरे किए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज था। वसीम ने 1947 गेंद में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं तीसरे पायदान पर काबिज जोस बटलर 2068 गेंद में 3 हजार रन पूरे किए थे। (फोटो क्रेडिट BCCI X)​

बने प्लेयर ऑफ द सीरीज05 / 07

बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

​सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 5 मैच की 5 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 80.66 के औसत और 196.74 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 242 रन बनाए। सीरीज में उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े। नाबाद 82 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सूर्या ने सीरीज में 25 चौके और 14 छक्के जड़े।(फोटो क्रेडिट BCCI X)​

Suryakumar Yadav (9)06 / 07

Suryakumar Yadav (9)

ईशान किशन के साथ की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी07 / 07

ईशान किशन के साथ की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 गेंद में 137 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह तीसरे विकेट के लिए साझेदारी का नया भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले विराट कोहली और सुरेश रैना की जोड़ी के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। दोनों के बीच 134 रन की साझेदारी हुई थी।(फोटो क्रेडिट BCCI X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!