धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं, मिल गया जवाब

एमएस धोनी यानी आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान, लेकिन अब इस सीजन जिस तरह वह बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे हैं उसके बाद उनके फैंस भी चाहते हैं कि धोनी को अब आईपीएल नहीं खेलना चाहिए। क्या ये सच है या फिर धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन है। इस पूरे मसले पर अब जवाब आ गया है। थाला के आईपीएल भविष्य को लेकर और किसी ने नहीं बल्कि चिन्ना थाला (रैना) ने बताया है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 28 2025, 18:33 IST
धोनी के आईपीएल भविष्य पर फैसलाImage Credit : IPL01 / 07

धोनी के आईपीएल भविष्य पर फैसला

आईपीएल में धोनी के भविष्य को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होते रहती है। पिछले 3 साल से यही चला आ रहा है। हर बार आईपीएल शुरू होते ही चर्चा होने लगती है कि कहीं ये उनका आखिरी सीजन तो नहीं है। इस बार भी ऐसी चर्चा हो रही है, जिसका जवाब उनके सबसे करीबी खिलाड़ी सुरेश रैना ने दिया है।

मुश्किल में चेन्नई सुपर किंग्सImage Credit : IPL02 / 07

मुश्किल में चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अब तक का सबसे खराब सीजन रहा है। अब तक खेले गए 9 मैच में धोनी एंड कंपनी केवल 2 मुकाबला ही जीत पाई है, जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

प्लेऑफ की रेस से बाहर चेन्नईImage Credit : IPL03 / 07

प्लेऑफ की रेस से बाहर चेन्नई

इतना ही नहीं आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। यह लगातार दूसरा सीजन है जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। चेन्नई के अब भी 5 मुकाबले बचे हैं।

बल्लेबाज के तौर पर फेल धोनी Image Credit : IPL04 / 07

बल्लेबाज के तौर पर फेल धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन खराब तो रहा ही है, साथ ही एक बल्लेबाज के तौर पर भी धोनी ने अपने फैंस को निराश किया है। अब तक 9 मैच में 28 की औसत से धोनी ने 140 रन बनाए हैं। उनका उच्चत्तम स्कोर 30 रन रहा है।

क्या धोनी का है आखिरी सीजनImage Credit : IPL05 / 07

क्या धोनी का है आखिरी सीजन

धोनी की बल्लेबाजी और लगातार बढ़ती उम्र के कारण फैंस को ऐसा का ऐसा अनुमान है कि थाला आखिरी बार आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन क्या यह सच है कि धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। इसको लेकर उनके सबसे करीबी रहे सुरेश रैना ने जवाब दिया है।

IPL 2026 खेलेंगे या नहींImage Credit : IPL06 / 07

IPL 2026 खेलेंगे या नहीं

सुरेश रैना ने अबने यूट्यूब चैनल पर जतिन सप्रू से बात करते हुए धोनी के आईपीएल फ्यूचर पर बात की है। उन्होंने कहा कि धोनी निश्चित तौर पर अगला सीजन यानी आईपीएल 2026 खेलेंगे।

मजबूती से करेंगे वापसी Image Credit : IPL07 / 07

मजबूती से करेंगे वापसी

धोनी के फ्यूचर के अलावा उन्होंने चेन्नई टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऑक्शन में धोनी का रोल नहीं था और मैनेजमेंट अच्छे खिलाड़ियों को शामिल करने में चूक गई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!