हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही, मोहम्मद सिराज ने विकेट-मेडन ओवर में ट्रैविस हेड को शून्य पर आउट कर दिया। इसके तुरंत बाद, कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन भेजकर सनराइजर्स हैदराबाद को 23/3 के स्कोर पर पहुंचा दिया। मध्य क्रम के बल्लेबाज गुजरात के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाए और जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा ने खतरनाक हेनरिक क्लासेन समेत बाकी सभी बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया। कप्तान पैट कमिंस ने एक छक्का और एक चौका लगाकर अंत में एक छोटी लेकिन जुझारू पारी खेली, लेकिन राशिद खान ने स्टंपिंग के जरिए आखिरी विकेट लेकर पारी का अंत कर दिया और गुजरात टाइटन्स को 82 रनों की बड़ी जीत दिला दी।
आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजूबत कर ली है। गुजरात ने 12 मैच में 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, हैदराबाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
इसके अलावा हैदराबाद के नाम आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। हैदराबाद ने आईपीएल में सबसे छोटा स्कोर बनाया। रन चेज करते हुए हैदराबाद की पूरी पारी 86 रन पर सिमट गई। यह आईपीएल में हैदराबाद का सबसे लोएस्ट स्कोर है। इससे पहल साल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद दूसरी पारी में 96 रन पर सिमट गई थी।
हैदराबाद ने गुजरात के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने साल 2022 में गुजरात के खिलाफ 82 रन का स्कोर किया था। वहीं, रनों के हिसाब से गुजरात ने आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाजों ने इस मैच में कुल 9 विकेट चटकाए। यह दूसरी बार है जब गुजरात के तेज गेंदबाजों ने मिलकर 9 विकेट लिए। इससे पहले साल 2023 में हैदराबाद के बाद ही खिलाफ गुजरात के तेज गेंदबाजों ने 9 विकेट चटकाए थे। वहीं, 2024 के बाद यह पहली बार है जब SRH IPL में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही है।
मैच में 61 रन की पारी खेलने वाले आईपीएल 2026 में सबसे पहले 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। साथ ही लगातार दो सीजन सबसे पहले 500 रन पूरा करने वाले आईपीएल इतिहास में दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की। गेल ने 2012-2013 में यह कमाल किया था। सुदर्शन ने 2025-26 में यह कमाल किया। हालांकि, रनचेज के दौरान हेनरिक क्लासेन उनसे आगे निकल गए। क्लासेन 508 रन बनाकर कर ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड में पहले स्थान पर हैं। 501 रन के साथ सुदर्शन दूसरे स्थान पर हैं।
हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के चलते गुजरात टाइटन्स 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वह प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी हो गई है। वहीं, इस हार के चलते हैदराबाद तीसरे स्थान पर आ गई है। अब उसे दो मैच में से दोनों जीतने होंगे।
Jun 14, 2026