आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम

​Most Sixes by team in IPL 2026: आईपीएल 2026 में चौकों छक्कों की जमकर बारिश हो रही है। सीजन के 49वें यानी सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले तक आईपीएल के 19वें सीजन में 915 छक्के और 1512 चौके लगे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं कि सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में कौन सी टीम है सबसे आगे और कौन सी टीम है सबसे फिसड्डी?

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 7 2026, 05:58 IST
सनराइजर्स हैदराबाद-13501 / 10

सनराइजर्स हैदराबाद-135

​आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खबर लिखे जाने तक 11 मैच की 11 पारी में कुल 135 छक्के जड़े हैं। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 36 छक्के अभिषेक शर्मा ने जड़े हैं। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 23, ईशान किशन और ट्रेविस हेड के बल्ले से 22-22 छक्के सीजन में निकले हैं।​

पंजाब किंग्स-12102 / 10

पंजाब किंग्स-121

आईपीएल के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स की टीम है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मौजूदा सीजन में अबतक खेले 10 मैच में कुल 121 छक्के जड़े हैं। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 26-26 छक्के कूपर कोनोली और प्रियांश आर्य ने जड़े हैं। वहीं 22 छक्के अय्यर के बल्ले से निकले हैं।​

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू-11303 / 10

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू-113

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में तीसरे स्थान पर आरसीबी की टीम है। आरसीबी ने अबतक खेले 9 मैच में 113 छक्के जड़े हैं। बेंगलुरू के लिए सबसे ज्यादा 24 छक्के रजत पाटीदार ने जड़े हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर देवदत्त पडिक्कल ने 18, टिम डेविड ने 16 और विराट कोहली ने 15 छक्के जड़े हैं।​

राजस्थान रॉयल्स -10004 / 10

राजस्थान रॉयल्स -100

​आईपीएल 2026 में अबतक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। रॉयल्स के खिलाड़ियों ने अबतक खेले 10 मैच में कुल 100 छक्के जड़े हैं। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 37 छक्के जड़े हैं। वहीं डेनोवन फरेरा ने 16 और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 14 छक्के अबतक निकले हैं।​

मुंबई इंडियन्स-10005 / 10

मुंबई इंडियन्स-100

​पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों की सूची में 100 छक्कों के साथ साझा रूप से चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के साथ है। मुंबई इंडियन्स के लिए सीजन में सबसे ज्यादा 33 छक्के रियान रिकेल्टन ने जड़े हैं। उसके बाद दूसरे स्थान पर 15 छक्कों के साथ रोहित शर्मा और 11 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर शेरफेन रदरफोर्ड हैं।​

दिल्ली कैपिटल्स-8006 / 10

दिल्ली कैपिटल्स-80

आईपीएल के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में साझा रूप से पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक खेले 10 मैच में कुल 8 छक्के जड़े हैं। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 24 छक्के केएल राहुल ने 10 मैच में जड़े हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर समीर रिजवी 17 छक्के और नीतीश राणा 10 छक्के के साथ हैं।​

चेन्नई सुपर किंग्स-8007 / 10

चेन्नई सुपर किंग्स-80

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों की सूची में सीएसके साझा रूप से दिल्ली के साथ पांचवें स्थान पर है। चेन्नई के प्लेयर्स ने अबतक खेले 10 मैच में कुल 80 छक्के जड़े हैं। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा छक्के 21 छक्के संजू सैमसन ने जड़े हैं। उनके बाद 12 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर शिवम दुबे और 9 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर कार्तिक शर्मा हैं।​

लखनऊ सुपर जायंट्स-7108 / 10

लखनऊ सुपर जायंट्स-71

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में छठे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। लखनऊ के बल्लेबाजों ने सीजन में संघर्ष करते हुए अबतक खेले 9 मैच में कुल 71 छक्के जड़े हैं। एलएसजी के लिए सबसे ज्यादा 14 छक्के मिचेल मार्श ने जड़े हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर 12-12 छक्के के साथ मुकुल चौधरी और निकोलस पूरन हैं।​

गुजरात टाइटन्स-6909 / 10

गुजरात टाइटन्स-69

​आईपीएल के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों की सूची में सातवें स्थान पर गुजरात टाइटन्स की टीम है। गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों ने अबतक खेले 10 मैच में कुल 69 छक्के जड़े हैं। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 18 छक्के साई सुदर्शन ने जड़े हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर 17-17 छक्के के साथ शुभमन गिल और जोस बटलर हैं।​

कोलकाता नाईट राइडर्स-6210 / 10

कोलकाता नाईट राइडर्स-62

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों की सूची में अंतिम पायदान पर है। कोलकाता के प्लेयर्स ने सीजन में खेले 11 मैच में कुल 62 छक्के जड़े हैं। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 11 छक्के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जड़े हैं। इस सूची में 10 छक्के के साथ कैमरन ग्रीन दूसरे, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह 9-9 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!