गुजरात के खिलाफ हार के बाद अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी सनराइजर्स हैदराबाद

SRH Play Off Qualification Scenario IPL 2026: गुजरात के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का खराब फॉर्म मंगलवार को भी जारी रहा। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। यह हैदराबाद की इस सीजन 5वीं हार है। इस हार के साथ ही हैदराबाद के टॉप 2 में फिनिश करने की उम्मीदों को झटका लगा है। चलिए जानते हैं कि अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का गणित क्या है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 12 2026, 23:15 IST
हैदराबाद की 5वीं हारImage Credit : IPL01 / 08

हैदराबाद की 5वीं हार

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ हैदराबाद का खाता मंगलवार को भी नहीं खुला। इस मुकाबले में गुजरात ने हैदराबाद को पटखनी देकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। अब सवाल उठता है कि हैदराबाद की आगे की राह अब कैसी होने वाली है। चलिए जानते हैं हैदराबाद के क्वालीफिकेशन का गणित क्या है?

गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीतImage Credit : IPL02 / 08

गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत

अपने होमग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 82 रन से अपने नाम किया। यह आईपीएल में गुजरात की सबसे बड़ी जीत है, जबकि हैदराबाद की टीम का यह सबसे कम स्कोर है।

गुजरात की लगातार 5वीं जीतImage Credit : IPL03 / 08

गुजरात की लगातार 5वीं जीत

सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 169 रन का लक्ष्य था, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों के सामने विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी हैदराबाद की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 87 रन बनाकर ढेर हो गई। गुजरात की यह इस सीजन लगातार 5वीं जीत है और इसके साथ ही उन्होंने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।

गुजरात के गेंदबाजों का धमालImage Credit : IPL04 / 08

गुजरात के गेंदबाजों का धमाल

इस मुकाबले में गुजरात की गेंदबाजी शानदार रही। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट चटकाए।

हैदराबाद की टीम नंबर 3 पर खिसकी Image Credit : IPL05 / 08

हैदराबाद की टीम नंबर 3 पर खिसकी

गुजरात के खिलाफ हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है। अब 12 मैच में 5 हार और 7 जीत के साथ टीम नंबर 3 पर खिसक गई।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगाImage Credit : IPL06 / 08

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा

प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए कम से कम 16 प्वाइंट की जरूरत होती है। ऐसे में हैदराबाद को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे 16 अंक तक पहुंचना होगा।

एक जीत की दरकार Image Credit : IPL07 / 08

एक जीत की दरकार

सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे दो मैच में कम से कम एक में जीत दर्ज करनी होगी। अगर टीम बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है तो वो टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है।

हैदराबाद के बाकी बचे मैचImage Credit : IPL08 / 08

हैदराबाद के बाकी बचे मैच

हैदराबाद को अपना 13वां मुकाबला 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से और आखिरी मुकाबला 22 मई को आरसीबी से खेलना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!