आरसीबी कप्तान स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में रचा इतिहास
Smriti Mandhana Record: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में आरसीबी अपने दूसरी ट्रॉफी की तलाश में कप्तान स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक पारी खेली। आरसीबी के सामने जीत के लिए 204 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन जिस तरह से मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने इसे अंजाम दिया यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए शॉकिंग रहा। आरसीबी ने यह मुकाबला 2 गेंद शेष रहते हासिल किया। मंधाना ने फाइनल में दिल्ली के खिलाफ केवल 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में 1000 रन भी पूरे कर लिए, चलिए जानते हैं मंधाना ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए।
रोमांचक रहा WPL का फाइनल
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरा रहा। इस मुकाबले में खूब रन बने, लेकिन फिर भी दिल्ली कैपिटल्स के सालों का इंतजार कम नहीं हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और आरसीबी के सामने 204 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसका जवाब आरसीबी ने अपने ही अंदाज में दिया।
दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड स्कोर
टॉस हारकर दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा के 57 और लोरा वुल्फार्ट के 44 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन का पहाड़ सा स्कोर बनाया। विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस रन बनाए।
रिकॉर्ड साझेदारी
स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 92 गेंद में 165 रन की साझेदारी की। यह WPL इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। शेफाली और लैनिंग ने 2023 में 162 रन की साझेदारी की थी।
मंधाना की कप्तानी पारी
स्मृति मंधाना भले ही इस बड़े मैच में शतक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच विनिंग नॉक खेल दी। मंधाना ने 41 गेंद में 87 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए।
जॉर्जिया वॉल की तूफानी पारी
जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंद में 79 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए। वॉल और मंधाना की साझेदारी ने दिल्ली कैपिटल्स से एक बार फिर जीत छीन ली। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
6 विकेट से पटखनी
आरसीबी ने इस मुकाबले को 4 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी की यह दूसरी ट्रॉफी है और दोनों बार उसने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ही ट्रॉफी उठाई।
फाइनल में सबसे बड़ी पारी
स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनी। मंधाना ने 41 गेंद में 87 रन की पारी खेली। WPL फाइनल में यह किसी भी बैटर की सबसे बड़ी पारी है। दूसरा बड़ा स्कोर जॉर्जिया वॉल का रहा जो इसी मुकाबले में बना।
19 साल के युवराज सामरा ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया शतक, नया विश्व रिकॉर्ड
Salim Khan hospitalised: उदास चेहरा लेकर पापा सलीम खान से अस्पताल मिलने पहुंचे सलमान, फोटोज देख फैंस को होने लगी चिंता
मुश्किल में फंस सकते हैं इन 6 राशियों के लोग, चंद्रमा-राहु की युति बना रही है अशुभ योग
AC चलाने का आ रहा है समय, सीजन में पहली बार ऑन से पहले जरूर दे ये 10 मिनट
मार्च में पुष्कर क्यों घूमें? जानें 5 बड़ी वजहें, यादगार बन जाएगी ट्रिप
क्या च्युइंग गम चबाने से होगा वायरस से बचाव, वैज्ञानिकों ने बनाया एंटी-वायरल गम, जानें कैसे करती है काम
Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: नोएडा युवराज केस पर क्या बोले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठ, किसे ठहराया जिम्मेदार?
चार धाम यात्रा: ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अब देना होगा पैसा, शुल्क तय करने के लिए समिति गठित
Salim Khan Hospitalised: 4 दिन पहले समुंदर किनारे यूं वॉक कर रहे थे सलीम खान, देखें VIDEO
हरियाणा में तेजी से बढ़े पीलिया और हेपेटाइटिस के मामले, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited