स्मृति मंधाना बनीं दुनिया की नंबर-1 ODI बल्लेबाज, T20 में भी लगाई छलांग

आईसीसी ने मंगलवार को महिला क्रिकेटरों की रैंकिंग जारी की। भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने लौरा वोल्वार्ड्ट से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। मंधाना अब महिला वनडे क्रिकेट की नंबर वन बल्लेबाज बन गई हैं। वहीं, टी20I रैंकिंग में भी मंधाना ने एक स्थान की छलांग लगाई है और वह नंबर-2 पर पहुंच गई हैं।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Mar 3 2026, 15:08 IST
मंधाना बनीं नंबर-1Image Credit : AP/ICC/BCCI01 / 07

मंधाना बनीं नंबर-1

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दुनिया में फिर अपने नाम का डंका बजा दिया है। मंगलवार को ताजा जारी हुई आईसीसी रैंकिंग में वह वनडे में दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज बन गईं। हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद यह नई रैंकिंग जारी की गई है।

लौरा वोल्वार्ड्ट को छोड़ा पीछे Image Credit : AP/ICC/BCCI02 / 07

लौरा वोल्वार्ड्ट को छोड़ा पीछे

मंधाना ने लौरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ दिया है। 782 रेटिंग अंक के साथ साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। स्मृति मंधाना के 790 रेटिंग प्वाइंट्स हो गये हैं। वनडे रैकिंग के टॉप में अन्य कोई भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है।

दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लगाई छलांगImage Credit : AP/ICC/BCCI03 / 07

दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लगाई छलांग

वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की 2 खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी और भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलने वाली एलिसा हीली ने दो-दो छलांग की छलांग लगार टॉप में जगह बना ली है।

चौथे नंबर पहुंची एलिसा हीलीImage Credit : AP/ICC/BCCI04 / 07

चौथे नंबर पहुंची एलिसा हीली

बेथ मूनी पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मूनी के 749 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुकी एलिसा हीली छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। हीली के नाम 744 रेटिंग अंक हैं। दोनों ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शतक जड़ा था।

बेथ मूनी हैं नंबर-1 पर Image Credit : AP/ICC/BCCI05 / 07

बेथ मूनी हैं नंबर-1 पर

महिलाओं की टी20I रैंकिंग की बात करें तो यहां भी स्मृति मंधाना को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह तीन नंबर से दो नंबर पर पहुंच गई हैं। जबकि बेथ मून नंबर पर ही बनी हुई हैं। यहां भी मंधाना को छोड़ अन्य कोई भी भारतीय खिलाड़ी टॉप-5 में नहीं शामिल है।

हेली मैथ्यूज को एक स्थान का नुकसानImage Credit : AP/ICC/BCCI06 / 07

हेली मैथ्यूज को एक स्थान का नुकसान

मंधाना 770 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह दो नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

टीम रैंकिंग में नहीं कोई बदलाव Image Credit : AP/ICC/BCCI07 / 07

टीम रैंकिंग में नहीं कोई बदलाव

टीम रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम वनडे और टी20I में नंबर वन पर बनी हुई है। इंग्लैंड और भारत क्रमशः नंबर दो और नंबर तीन पर हैं। टीम रैंकिंग में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!