SL vs IRE 2nd Test: श्रीलंकाई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, दो खिलाड़ियों ने जड़ा दोहरा शतक तो दो ने शतक

Updated Apr 27, 2023 | 09:18 PM IST

01 / 10

श्रीलंका टीम का शानदार प्रदर्शन

दिमुथ करुणारत्ने के अगुआई वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के गेंदबाजों के सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में छक्के छुड़ा दिए। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने गॉल में खेले जा रहे मुकाबले में अपनी पहली पारी मैच के चौथे दिन 3 विकेट पर 704 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की।

02 / 10

चारों बल्लेबाजों ने जड़े शतक

टीम के शुरुआती चारों बल्लेबाजों ने शतक जड़े, जिसमें से दो उसे दोहरे शतक में तब्दील करने में भी सफल हुए।

03 / 10

मेंडिस की कुशल पारी

कुसल मेंडिस का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 84.19 की स्ट्राइक रेट से 291 गेंदों पर 18 चौके और 11 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 245 रन बनाए।

04 / 10

निशान मदुष्का ने जड़ा दोहरा शतक

निशान मदुष्का ने दोहर शतक जमाया। उन्होंने 60.47 की स्ट्राइक रेट से 339 गेंदों पर 22 चौके और एक छक्के की मदद से 205 रन बनाए।

05 / 10

दिमुथ करुणारत्ने ने खेली कप्तानी पारी

कप्तान दिमुथ करुणारत्ने भी आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 86.46 की मदद से 133 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 115 रन बनाए।

06 / 10

एंजेलो मैथ्यूज ने जड़ा शतक

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एंजोलो मैथ्यूज का भी बल्ला शांत नहीं रहा। उन्होंने भी नाबाद शतकीय पारी खेली। मैथ्यूज ने 114 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन बनाए।

07 / 10

दिनेश चांदीमल हुए चोटिल

दिनेश चांदीमल रिटायर्ड हर्ट हो गए। वे लंबी पाी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए।

08 / 10

श्रीलंका टीम ने पहली पारी में हासिल की बढ़त

श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 212 रन की बढ़त हासिल की।

09 / 10

आयरलैंड की खराब शुरुआत

श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड ने दिन का खेल खत्म होने से पहले दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम की शुरुआती अच्छी नहीं रही। टीम ने 22 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं।

10 / 10

श्रीलंका के दो खिलाड़ियों को मिली सफलता

आयरलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस को सफलता मिली। दोनों खिलाड़ियों को एक-एक सफलता मिली।

लेटेस्ट न्यूज

Bigg Boss 17 New Promo: अपने प्यादे भेजकर षड्यंत्र रचेंगे बिग बॉस, TRP के लिए गेम में करेंगे बड़ा फेर बदल

Operation Sheesh Mahal: घोटाले का 'किंगपिन' बाहर- केंद्रीय मंत्री का दावा, CM बोले- मैं डरूंगा नहीं

Chandra Grahan 2023: आज साल का आखिरी सुपरमून, फिर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें पूरी डिटेल यहां

Kojagari purnima 2023 Date: कब है कोजागरा पूजा? जान लें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Punjab Rail Roko Andolan का असर: करीब 100 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, इसमें कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं है, जानिए डिटेल

Food for healthy heart: दिल रहेगा हमेशा जवां, जान लें हेल्दी हार्ट के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

अमीषा नहीं ऐश्वर्या राय होती Gadar 2 की हीरोइन, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया- फिर क्यों नहीं बनी बात?

Karnataka Bandh: कर्नाटक बंद का असर, 44 उड़ानें रद्द, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता